फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   indian election slogan

चुनावी नारे, जो आए और छा गए राजनीतिक फलक पर

Sat, 03 May 2014 08:12 PM IST
दिनेश्ा सिंह/अमर उजाला, लख्ानऊ
दिनेश्ा सिंह/अमर उजाला, लख्ानऊ Updated Sat, 03 May 2014 08:12 PM IST
विज्ञापन
indian election slogan

चुनावी नारे सिर्फ प्रचार के लिए नहीं होते। इन नारों से सरकारें बनती और गिरती भी हैं।

विज्ञापन


देश की राजनीति में नारों की ताकत से उम्मीदवारों का खेल बनता और बिगड़ता है। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी से अटल बिहारी वाजपेयी तक नारों की बदौलत सत्ता के शीर्ष तक पहुंचे और देश के प्रधानमंत्री बने।

16वीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनाव में भी नारे लोगों को लुभा रहे हैं। फिर चाहे वह, कांग्रेस का ‘हर हाथ शक्ति हर हाथ तरक्की’ हो या ‘जनता कहेगी दिल से, कांग्रेस फिर से।’
विज्ञापन


पीछे भाजपा भी नहीं है। उसके नारों में नरेंद्र मोदी का जिक्र है, ‘अबकी बार मोदी सरकार’, ‘अच्छे दिन आने वाले हैं, मोदी जी आने वाले हैं’।

‘गरीबी हटाओ देश बचाओ’

indian election slogan

1971 के चुनाव में ‘गरीबी हटाओ, देश बचाओ’ के करिश्मे से इंदिरा अपने समकालीन नेताओं पर भारी पड़ीं।

लेकिन, 1977 में जनता पार्टी के नारे ‘इंदिरा हटाओ, देश बचाओ’ की आंधी में आयरन लेडी टिक न सकीं। हालत यह हो गई कि खुद रायबरेली में ही हार गईं।

श्रीकांत वर्मा ने जब नारा दिया, ‘जात पर न पात पर, इंदिरा जी की बात पर, मोहर लगेगी हाथ पर’ तो जनता ने फिर इंदिरा का साथ दिया।

जय जवान जय किसान

1965 में जब देश पाकिस्तान के साथ युद्ध में उलझा तो खाद्य पदार्थों की भारी कमी पड़ गई। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देकर देश को तरक्की की दिशा दिखाई तो कांग्रेस को बड़ी जीत भी हासिल हुई।

तेरी यह कुर्बानी याद करेगा हिंदुस्तानी

indian election slogan

इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने नारा दिया ‘इंदिरा तेरी यह कुर्बानी याद करेगा हिंदुस्तानी।’

सहानुभूति के इस नारे का जबर्दस्त असर रहा और जनता की पूरी सहानुभूति कांग्रेस को मिल गई और हाथ लगा दो तिहाई बहुमत।

जब राजीव गांधी पहला चुनाव लड़े तो उनका नारा था ‘उठे करोड़ों हाथ हैं राजीव जी के साथ हैं’ इसका पार्टी को खूब लाभ मिला।

अबकी बारी, अटल बिहारी
भाजपा ने ‘अबकी बारी अटल बिहारी’ नारे से कांग्रेस को ऐसा जोर का झटका दिया कि अटल बिहारी वाजपेयी सीधे प्रधानमंत्री की कुर्सी पर जा बैठे।

1996 में वाजपेयी की भ्रष्टाचार मुक्त छवि को लेकर बनाए गए नारों को लेकर सत्ता में आई भाजपा 2004 में ‘इंडिया शाइनिंग’ के अपने ही नारे में चमक खो बैठी और सत्ता से दूर हो गई।

विज्ञापन

भाजपा की चुनावी चौसर

indian election slogan

नारों से चुनावी चौसर बिछाने में भाजपा भी पीछे नहीं रही। उसने भी सत्ता तक पहुंचने के लिए कांग्रेस को चुभते नारे गढ़े-‘ये देखो इंदिरा का खेल, खा गई शक्कर पी गई तेल, ‘आपका वोट राम के नाम’, हम सौगंध राम की खाते हैं मंदिर वहीं बनाएंगे’, ‘कल्याण सिंह कल्याण करो मंदिर का निर्माण करो’, ‘राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’, ‘ये तो केवल झांकी है, काशी मथुरा बाकी है’।

आम आदमी के साथ
2004 में ही भाजपा के मुकाबले कांग्रेस ने ‘कांग्रेस का हाथ आम आदमी के साथ’ पर जोर दिया। नारे का लोगों पर इतना असर हुआ कि उसने कांग्रेस को सत्ता पर बैठा दिया।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी ने 2011 में नारा दिया, ‘मां माटी और मानुस’ जिसके सहारे उनको पश्चिम बंगाल की सत्ता हासिल हुई।

चुटीले चुनावी नारे

indian election slogan

राजद
•‘जब तक रहेगा समोसे में आलू, तब तक रहेगा बिहार में लालू’
कांग्रेस
•‘जब तक सूरज चांद रहेगा, इंदिरा तेरा नाम रहेगा’
•‘सोनिया नहीं ये आंधी है, दूसरी इंदिरा गांधी है’
•‘कांग्रेस का हाथ, आम आदमी के साथ’
•‘आम आदमी के बढ़ते कदम हर कदम पर भारत बुलंद’
•‘कांग्रेस को लाना है देश को बचाना है’
•‘उठे हजारों हाथ सोनिया जी के साथ’

इन नारों ने भी खींचा ध्यान

indian election slogan

सपा
•‘यूपी में है दम, जुर्म यहां है कम’
•‘बड़ी बड़ी हवा चली, बदला बदला मौसम, कायम रहे उत्तर प्रदेश, कायम रहें मुलायम’
•‘गुंडा चढ़ गया हाथी पर, गोली मारा छाती पर’
•‘बोल मुलायम हल्ला बोल, हल्ला बोल।

बसपा
•‘पंडित शंख बजाएगा, हाथी बढ़ता जाएगा’
•‘चलेगा हाथी उड़ेगी धूल, न रहेगा पंजा न रहेगा फूल’
•‘चढ़ गुंडों की छाती पर, मोहर लगा दो हाथी पर’
•‘यूपी हुई हमारी है, अब दिल्ली की बारी है’
•‘बाबा साहेब मिशन तेरा, कांशीराम करेगा पूरा’
•‘बीएसपी की क्या पहचान, नीला झंडा हाथी निशान’
•‘पत्थर रख लो छाती पर, बटन दबा दो हाथी पर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed