{"_id":"6ac2c02a23fefee51f0aab73","slug":"indian-and-west-indies-cricketers-arriving-in-the-city-in-batches-lucknow-news-c-13-1-lko1128-1951849-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टुकड़ों में शहर पहुंच रहे भारत और विंडीज के क्रिकेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टुकड़ों में शहर पहुंच रहे भारत और विंडीज के क्रिकेटर
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पहुंचे भारतीय खिलाड़ी।
लखनऊ। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज के तहत छह अक्तूबर को इकाना स्टेडियम में होने वाले पहले मुकाबले के लिए खिलाड़ियों के आने का क्रम जारी है। रविवार शाम तक विंडीज के सभी खिलाड़ी पहुंच गए, जबकि टीम इंडिया से अभी तक नितीश रेड्डी, मयंक यादव, नमनधीर और प्रिंस यादव ने राजधानी में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) से मिली जानकारी के अनुसार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ियों के आने का सिलसिला सोमवार को दिनभर जारी रहेगा।
इस दिन शाम को होने वाले अभ्याास सत्र के दौरान विंडीज के सभी खिलाड़ी मौजूद रहेंगे, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदगी पर संशय बना हुआ है। ऐसे में टीम में शामिल अधिकतर खिलाड़ियों के मंगलवार को सीधे मुकाबले में उतरने की बात कहीं जा रही है।
विज्ञापन
इकाना में अजेय है टीम इंडिया
इकाना स्टेडियम में अभी तक खेले सभी तीन मुकाबलों में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया बुलंद हौसलों के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत से आगाज करने उतरेगी। इकाना का पहला अंतरराष्ट्रीय मुकाबला भी भारत और विंडीज के बीच छह नवंबर वर्ष 2018 में खेला गया था। टी-20 क्रिकेट में इकाना स्टेडियम टीम इंडिया के लिए लकी रहा है। टीम ने पहले मुकाबले मेें वेस्टइंडीज को 71 रन से हराने के अलावा न्यूजीलैंड (29 जनवरी 2023) को छह विकेट और श्रीलंका (24 फरवरी 2022) को 62 रन के बड़े अंतर से हराया है। ऐसे में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन की तगड़ी बल्लेबाजी के आगे विंडीज के गेंदबाजों की अग्निपरीक्षा होगी। भारतीय टीम कप्तान श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और विस्फोटक बल्लेबाज शिवम दुबे बल्लेबाजी क्रम को और भी मजबूत बनाते हैं। टीम की गेंदबाजी की बात करें तो पेसर अर्शदीप सिंह की अगुवाई में स्पीड स्टार मयंक यादव और हरफनमौला अक्षर पटेल परेशानी का सबब बन सकते हैं।
कुलदीप पर रहेगी नजर :
टीम इंडिया के टी-20 एकादश में शामिल स्पिनर कुलदीप यादव पर सबकी नजर होगी। मूल रूप से कानपुर के रहने वाले इन चाइनामैन गेंदबाज ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में काफी क्रिकेट खेली है, जिसका उन्हें खासा अनुभव होगा। इकाना स्टेडियम में आठ साल पहले हुए टी-20 मुकाबले में कुलदीप यादव भारतीय टीम का हिस्सा थे। मुकाबले में उन्होंने दो अहम विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में टीम प्रबंधन उन्हें मौका देकर आजमा सकता है।