फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   india will have to be given spiritual freedom

‘अब भारत को आध्यात्मिक स्वतंत्रता दिलानी है’, गोसाईंगंज सरसवां में महामना शिक्षण संस्थान में नए सत्र के बच्चों का दीक्षारंभ समारोह

Sun, 28 Feb 2021 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
india will have to be given spiritual freedom
भारत को आध्यात्मिक स्वतंत्रता दिलानी है। हमें अब समान नागरिक संहिता चाहिए, इससे देश का असंतुलन समाप्त हो जाएगा। यह कहना है पद्मविभूषण स्वामी रामभद्राचार्य महाराज का। वे शनिवार को भाऊराव देवरस सेवा संस्थान की ओर से गोसाईंगंज के सरसवां में महामना शिक्षण संस्थान में बच्चों के दीक्षारंभ के मौके पर बोल रहे थे। इस दौरान नए सत्र के चयनित 21 बालकों को दीक्षा दी गई।
विज्ञापन

उन्होंनेकहा कि जल्द ही रामचरितमानस को राष्ट्रीय ग्रंथ, गंगा को राष्ट्रीय नदी और हिन्दी को राष्ट्रभाषा घोषित किया जाए। जगदगुरु ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संस्कार देने का काम करता है। जब देश में आजादी का सूर्योदय होने वाला था, ऐसे समय में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की। समाज के सहयोग से ऐसे कार्य होते है। मुख्य वक्ता रहे संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि महामना पंडित मदन मोहन मालवीय का आधुनिक भारत के निर्माण व स्वतंत्रता आंदोलन में भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। संस्थान महामना के आदर्शों पर चलकर विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना निर्माण करने में सहायक होगा। संस्थान में आर्थिक दृष्टि से दुर्बल छात्रों को आधुनिक भारत के निर्माण के लिए तैयार किया जाता है। दीक्षारंभ भारत की संस्कृति का हिस्सा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत की सुंदर प्रस्तुति हुई। मालवीय जी के जीवन आदर्श और उनके द्वारा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के निर्माण पर नाटक का मंचन हुआ। मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल, सह प्रांत प्रचारक मनोज, पूर्वी उप्र केक्षेत्र प्रचारक अनिल, संस्थान के संरक्षक प्रमोद तिवारी, केजीएमयू के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएन शंखवार, बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. राजीव लोचन, अवध प्रांत के सह प्रचार प्रमुख दिवाकर अवस्थी, डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. विनय गुप्ता, डॉ. एमएलबी भट्ट, संस्थान के सचिव राजीव तिवारी समेत कई मौजूद रहे। संचालन डॉ. संदीप तिवारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed