फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   India-West Indies cricketers will like Lucknow atmosphere said akhilesh yadav

भारत-वेस्टइंडीज के क्रिकेटरों को पसंद आएगा लखनऊ का माहौल: अखिलेश

Tue, 06 Nov 2018 02:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 Nov 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
India-West Indies cricketers will like Lucknow atmosphere said akhilesh yadav
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के लखनऊ आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ अपनी तहजीब व मेहमान नवाजी के लिए मशहूर है। उम्मीद है कि दोनों टीमों के बीच मैच सद्भावपूर्ण वातावरण में स्वस्थ स्पर्धा की भावना से खेला जाएगा। खिलाड़ियों को लखनऊ का माहौल पसंद आएगा।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम का निर्माण सपा सरकार में हुआ है। विश्वस्तरीय इकाना स्टेडियम सभी आधुनिकतम खेल सुविधाओं से लैस है। उन्होंने कहा, राजधानी लखनऊ में सन 1994 में भारत-श्रीलंका के बीच क्रिकेट टेस्ट मैच केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेला गया था। 24 साल बाद अब लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का मैच होने जा रहा है। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि 1 दिसंबर 2013 में अखिलेश यादव ने घोषणा की थी कि वह लखनऊ को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात देंगे। उन्होंने समय-समय पर स्वयं जाकर स्टेडियम के निर्माण कार्य की प्रगति देखी। अब जब इकाना स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय मैच का आयोजन है तब अखिलेश यादव से ज्यादा खुश और कौन होगा? शहीद पथ पर बने इस स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय मैचों के आयोजन के अलावा नए खिलाड़ियों को भी ट्रेनिंग दी जा रही है।
विज्ञापन


भाजपा ने कृतघ्नता की हदें पार की
सपा के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि भाजपा की कृतघ्नता की हद यह है कि उसने सामान्य राजनीतिक शिष्टाचार निभाते हुए भी अखिलेश यादव के प्रति आभार तक व्यक्त नहीं किया जबकि यह विश्वस्तरीय स्टेडियम उन्हीं की देन है। 6 नवंबर को लाखों क्रिकेट प्रेमियों का सपना साकार होगा। इसके लिए प्रदेश की जनता, खेलप्रेमी और विशेषकर क्रिकेट खिलाड़ी अखिलेश का आभार मानते हैं। कहा, यह अप्रत्याशित नहीं हैं कि भाजपा नेतृत्व अखिलेश यादव की सरकार के विकास कार्यों से चिढ़ रखती है। उन्होंने कहा, समाजवादी सरकार में ही खेल-खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और सम्मान देने की परंपरा शुरू हुई थी। खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को यशभारती से भी सम्मानित किया गया। अखिलेश यादव स्वयं अच्छे खिलाड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed