फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   India-UK FTA a Golden Opportunity for Exporters: Jaswant Singh Saini

भारत-यूके एफटीए निर्यातकों के लिए स्वर्णिम मौका : जसवंत सिंह सैनी

Sat, 25 Apr 2026 03:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
India-UK FTA a Golden Opportunity for Exporters: Jaswant Singh Saini
लखनऊ। भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर प्रदान करेगा। इस स्वर्णिम अवसर के जरिये उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय मानकों को अपनाकर वैश्विक बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनानी चाहिए। यह बातें पीएचडीसीसीआई के यूके-इंडिया बिजनेस कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि और औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहीं।
विज्ञापन


गोमतीनगर स्थित एक होटल में शुक्रवार को हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सह-ब्रिटिश उप उच्चायुक्त बेन मेलर ने भारत-यूके संबंधों को मजबूत साझेदारी बताया। कहा कि एफटीए से व्यापार में स्थिरता आएगी, व्यवसाय करना आसान होगा और एआई, लाइफ साइंसेज, वित्तीय सेवाओं व ग्रीन एनर्जी जैसे क्षेत्रों में नए अवसर खुलेंगे। यह समझौता 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 60 अरब डॉलर से बढ़ाकर 120 अरब डॉलर तक पहुंचा सकता है।
विज्ञापन

पीएचडीसीसीआई के सीईओ व महासचिव डॉ. रंजीत मेहता ने कहा कि बड़ी आबादी, बढ़ती क्रय शक्ति, मजबूत एमएसएमई आधार, ओडीओपी व जीआई टैग उत्पाद प्रदेश को वैश्विक साझेदारी के लिए एक सशक्त बाजार बनाते हैं। सह अध्यक्ष यूपी चैप्टर विवेक अग्रवाल ने ग्रीन एनर्जी, फिनटेक व एग्रो-प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों पर जोर दिया। चेतन सब्बरवाल ने जीरो ड्यूटी से भारतीय निर्यातकों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूती मिलने की बात कही। पीएचडीसीसीआई के उप महासचिव डॉ. जतिंदर सिंह, वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक अतुल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed