{"_id":"5ad56fdf4f1c1b9e098b4f39","slug":"india-international-science-festival-2018-will-be-organized-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में होगा 12 हजार वैज्ञानिकों का ‘महासंगम’, इस खास कार्यक्रम की मेजबानी करेगी राजधानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में होगा 12 हजार वैज्ञानिकों का ‘महासंगम’, इस खास कार्यक्रम की मेजबानी करेगी राजधानी
अतुल भारद्वाज, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 18 Apr 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबों की नगरी लखनऊ 5 से 8 अक्तूबर के बीच दुनिया भर के करीब 12 हजार वैज्ञानिकों के ‘महासंगम’ का गवाह बनेगी। अवसर होगा इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल-2018 (आईआईएसएफ) का। लखनऊ को आईआईएसएफ के चौथे संस्करण की मेजबानी के लिए चुना गया है।
भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने मुख्य कार्यक्रम के लिए इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान को चुना है। कार्यक्रम को सफल बनाने की योजना कुर्सी रोड स्थित बायोटेक पार्क से बनेगी।
विज्ञान के महामेला के इस आयोजन में सहयोगी विज्ञान भारती के अवध प्रांत के संगठन सचिव श्रेयांश मंडलोई ने बताया कि केंद्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने विज्ञान के क्षेत्र में राजधानी के महत्व को देखते हुए इसे मेजबानी के लिए चुना है।

नए शोध से लेकर भविष्य की चर्चा
आईआईएसएफ-2018 में नए शोधकार्य से लेकर भविष्य में विज्ञान के स्वरूप और इसके अनुप्रयोगों पर चर्चा होगी। विज्ञान के क्षेत्र में आ रहे बदलाव के लिए एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन भी होगा। यह प्रदर्शनी मुख्य कार्यक्रम स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से करीब एक किमी दूर गोमतीनगर रेलवे स्टेशन के मैदान में लगेगी।
यहां भी होंगे कार्यक्रम
सैटेलाइट इवेंट के रूप में कुछ कार्यक्रम सीएसआईआर की लैब एनबीआरआई, सीडीआरआई, आईआईटीआर, सीमैप के साथ बीबीएयू, एलयू, एकेटीयू, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, बायोटेक पार्क, एमिटी यूनिविर्सिटी में भी होंगे।
बायोटेक पार्क में बनेगी कार्यक्रम की योजना
साइंस फेस्टिवल को सफल बनाने की योजना बायोटेक पार्क में बनेगी। इसके लिए बायोटेक पार्क के सीईओ प्रो. प्रमोद टंडर ने सोमवार को एक सचिवालय भी शुरू कर दिया। इस दौरान विज्ञान भारती अवध प्रांत के अध्यक्ष और एनबीआरआई के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. एसके तिवारी, पूर्व वैज्ञानिक बीएसआईपी डॉ. सीएम नौटियाल भी मौजूद रहे।

लखनऊ के लिए ऐतिहासिक क्षण, 5 लाख विजिटर्स भी होंगे शामिल
आईआईएसएफ-2018 के कम्युनिकेशन की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. सीएम नौटियाल ने बताया कि यह लखनऊ के लिए गौरव का क्षण है। अभी तक बनी योजना के मुताबिक करीब 10 से 12 हजार वैज्ञानिक और वैज्ञानिक संस्थानों के प्रतिनिधि अलग-अलग सत्रों में शामिल होने के लिए लखनऊ में होंगे। करीब पांच लाख विजिटर्स इस कार्यक्रम में अलग-अलग जगहों पर शामिल होंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार के विशिष्टजन भी शामिल होंगे। इनके नाम अभी तय होने हैं।
यहां हो चुके हैं तीन आयोजन
आईआईटी दिल्ली
सीएसआईआर-नेशनल फिजिकल लेबोरेट्री दिल्ली
अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई
यहां हो चुके हैं तीन आयोजन
आईआईटी दिल्ली
सीएसआईआर-नेशनल फिजिकल लेबोरेट्री दिल्ली
अन्ना यूनिवर्सिटी, चेन्नई