{"_id":"633baffbe6bb412ea005798e","slug":"india-and-south-africa-first-odi-on-october-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Vs S Africa: 6 अक्तूबर को लखनऊ में भारत और दक्षिण अफ्रीका का पहला वनडे, सीएम योगी भी आ सकते हैं देखने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
India Vs S Africa: 6 अक्तूबर को लखनऊ में भारत और दक्षिण अफ्रीका का पहला वनडे, सीएम योगी भी आ सकते हैं देखने
Tue, 04 Oct 2022 09:30 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 04 Oct 2022 09:30 AM IST
सार
भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला छह अक्तूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन
अभ्यास सत्र के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ियों कप्तान शिखर धवन, शुभमन गिल, ईशान किशन, राहुल त्रिपाठी, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, रितुराज गायकवाड़ ने इकाना स्टेडियम में सोमवार को ढाई से तीन घंटे तक अभ्यास किया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को दिन-रात के इस मुकाबले के लिए टीम के बाकी खिलाड़ी मंगलवार को पहुंचेंगे। दक्षिण अफ्रीकी टीम बुधवार को आएगी। मैच देखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
इकाना में टीम इंडिया का पहला वनडे होगा। हालांकि यहां पर भारत वेस्टइंडीज को टी-20 मुकाबले में हरा चुका है।