फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   India Alliance: MP Javed Ali Khan will be the face of SP

इंडिया गठबंधन: सांसद जावेद अली खान होंगे सपा के चेहरे, पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन को मिली अहम जिम्मेदारी

Fri, 01 Sep 2023 10:44 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 01 Sep 2023 10:44 PM IST
सार

माना जा रहा था कि सपा अपने वरिष्ठतम नेताओं में से किसी एक को इंडिया की समन्वय समिति में भेजेगी। लेकिन, दो बार के राज्यसभा सदस्य जावेद अली खान को समिति में शामिल करके सबको चौंका दिया।

विज्ञापन
India Alliance: MP Javed Ali Khan will be the face of SP
जावेद अली सपा प्रमुख अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विपक्षी समावेशी गठबंधन इंडिया में राज्यसभा सांसद जावेद अली खान सपा के चेहरे होंगे। उन्हें घटक दलों के दिग्गज नेताओं के साथ गठबंधन की समन्वय एवं रणनीतिक समिति में स्थान दिया गया है। जावेद अली खान मुंबई में हुई इंडिया की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने जो दायित्व दिया है, उसे बखूबी निभाऊंगा। वहीं, अखिलेश सरकार में मुख्य सचिव रहे आलोक रंजन को भी इंडिया की शोध कमेटी में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


इंडिया की मुंबई में दो दिन चली बैठक में सभी घटक दलों के अधिकतम तीन नेताओं को शामिल होने का अवसर मिला। सपा की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अलावा प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल और उपाध्यक्ष किरणमयनंदा ने हिस्सा लिया। माना जा रहा था कि सपा अपने वरिष्ठतम नेताओं में से किसी एक को इंडिया की समन्वय समिति में भेजेगी। लेकिन, दो बार के राज्यसभा सदस्य जावेद अली खान को समिति में शामिल करके सबको चौंका दिया।
विज्ञापन


यह फैसला इसलिए भी चौंकाने वाला है कि अभी तक सपा में मुस्लिम चेहरे के तौर पर आजम खां को ही आगे रखा जाता था। अब रामपुर के नजदीकी जिले संभल के ही जावेद अली खान को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। जावेद अली खान ने अमर उजाला को बताया कि इंडिया की मुंबई में हुई बैठक के विस्तृत ब्यौरे की उन्हें जानकारी नहीं है। हालांकि, बंगलुरू में हुई इंडिया की दूसरी बैठक में वह शामिल हुए थे। अब वह अपने नेतृत्व की मंशा के अनुरूप इंडिया के एजेंडे को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलोक रंजन को मिली टीम में जगह 

यहां बता दें कि जावेद अली खान ने जामिया मिलिया से छात्र राजनीति में कदम रखा था। वह सपा की मुरादाबाद इकाई के जिलाध्यक्ष और प्रदेश सचिव भी रहे। वर्ष 2011 से वह लगातार सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। वहीं, इंडिया की 11 सदस्यीय शोध कमेटी में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी और यूपी के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन को सपा की ओर से शामिल किया गया है। हालांकि, वे काफी समय से सपा के साथ सक्रिय हैं। सपा के पिछले चुनावी घोषणापत्र तैयार करने में उनका अहम योगदान माना जाता है।


कैंपेन कमेटी में संजय सिंह और किरणमय नंदा

इंडिया की 19 सदस्यीय कैंपेन कमेटी में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और सपा नेता किरणमय नंदा को भी जगह दी गई है। इसी तरह से सोशल मीडिया टीम में सपा के आशीष यादव व राजीव निगम और कांग्रेस वर्किंग कमेटी की विशेष आमंत्रित सदस्य सुप्रिया श्रीनेत को शामिल किया गया है। ये तीनों यूपी से हैं। आशीष यादव सपा के इलेक्शन वार रूम को संभालते रहे हैं। राजीव निगम का सांस्कृतिक फ्रंट पर काम है। वहीं, सुप्रिया श्रीनेत महराजगंज से कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। इंडिया की मीडिया टीम में यूपी से सपा के आशीष यादव और राजीव निगम को जगह मिली है।






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed