फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   India Alliance: Congress-SP will fight state elections together, apart from UP, they will also fight together

UP: विधानसभा उपचुनाव मिलकर लड़ेंगी सपा-कांग्रेस, इसके बदले सपा को हरियाणा-महाराष्ट्र में मिलेगी हिस्सेदारी

Thu, 18 Jul 2024 02:00 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 18 Jul 2024 02:00 PM IST
सार

India Alliance:कांग्रेस और सपा का गठबंधन लोकसभा चुनाव के बाद भी बना रहेगा। प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के साथ-साथ हरियाणा और महाराष्ट्र के चुनावों में भी यह दल साथ दिखेंगे। 

विज्ञापन
India Alliance: Congress-SP will fight state elections together, apart from UP, they will also fight together
विधानसभा चुनावों में दिख सकती है राहुल-अखिलेश की जोड़ी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सपा और कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव साथ में मिलकर लड़ा था।  यह गठबंधन प्रदेश में होने वाले उपचुनावों में भी दिख सकता है। यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में कांटे की टक्कर रहेगी। सत्ताधारी भाजपा की ओर से जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमान संभाल ली है, वहीं सरपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी यह चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ने के संकेत दिए हैं। सूत्र बताते हैं कि इसके एवज में कांग्रेस महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा के चुनाव में सपा को सीटें देगी।

विज्ञापन


यूपी में लोकसभा की 37 सीटें जीतकर सपा देश में तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है, पर अभी भी चुनाव आयोग में उसका दर्जा राज्य दल का ही है। आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए उसे अन्य राज्यों में विस्तार करना होगा। यही वजह है कि सपा और कांग्रेस नेतृत्व के बीच महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव में सपा को सीटें देने पर सहमति बन गई है। यूपी समेत अन्य राज्यों के चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच ही होगी।
विज्ञापन


इन दस सीटों पर होने हैं चुनाव
यूपी में विधानसभा की 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। ये सीटें हैं-सीसामऊ, करहल, मिल्कीपुर, कटेहरी, कुंदरकी, खैर, गाजियाबाद, फूलपुर, मझवा और मीरापुर। इनमें से पांच सीटें करहल, सीसामऊ, मिल्कीपुर, कटेहरी और कुंदरकी अभी सपा के पास थीं। जबकि, खैर, गाजियाबाद व फूलपुर भाजपा, मझवा निषाद पार्टी और मीरापुर रालोद ने जीती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव से जब यह पूछा गया कि उप चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें देंगे, उनका जवाब था कि इन सीटों से सरकार तो बनने नहीं जा रही हैं। फिर, हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि मीडिया जितनी सीटें कहेगा, कांग्रेस को दे दी जाएंगी। इससे माना जा रहा है कि सपा विधानसभा उपचुनाव इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। सपा सूत्रों का कहना है कि एक-दो सीटें कांग्रेस को दी जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed