फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   India alliance: Akhilesh Yadav in search of some new allies

इंडिया गठबंधन: कुछ नए सहयोगियों की तलाश में अखिलेश यादव, हरियाणा की एक पार्टी आ सकती है साथ

Mon, 20 Nov 2023 06:59 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 20 Nov 2023 06:59 AM IST
सार

मध्य प्रदेश के चुनाव में अखिलेश ने इंडिया के मुख्य घटक दल कांग्रेस पर जमकर तीर चलाए थे। कहा था, भाजपा और कांग्रेस में कोई बुनियादी फर्क नहीं है।

विज्ञापन
India alliance: Akhilesh Yadav in search of some new allies
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश का चुनाव निपटते ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन के नए सहयोगियों की तलाश में जुट गए हैं। उन्होंने रविवार को जींद में हरियाणा विकास पार्टी की संकल्प रैली में कहा कि इंडिया गठबंधन जीते और भाजपा को पीछे धकेल दे, इससे अच्छा और क्या हो सकता है। हरियाणा की धरती पर अग्निवीर के जरिये भाजपा ही उनके मुख्य निशाने पर रही।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के चुनाव में अखिलेश ने इंडिया के मुख्य घटक दल कांग्रेस पर जमकर तीर चलाए थे। कहा था, भाजपा और कांग्रेस में कोई बुनियादी फर्क नहीं है। लेकिन, हरियाणा की रैली में उन्होंने भाजपा शासन में लाए गए तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने में वहां के किसानों की भूमिका की जमकर सराहना की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा जनसेवक पार्टी एक विकल्प के रूप में खड़ी होकर राज्य में सरकार बनाने में कामयाब होगी। जनसेवक पार्टी का झंडा भी लाल व हरा है और समाजवादियों का झंडा का रंग भी लाल व हरा है। इसलिए यह अपने जैसा ही दल है। इसे लोकसभा चुनाव के मद्देजनर गठबंधन में अन्य दलों को साथ लाने की सपा की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि हमारा वादा है कि 2024 में केंद्र में सरकार बदलने पर सपा अग्निवीर योजना समाप्त कर पहले की तरह नौजवानों को सेना की पक्की नौकरी दिलाएगी। रैली में विधान परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष संजय लाठर भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed