फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Independents will also play an important role in Purvanchal, SP in Gorakhpur and SP in Varanasi

पूर्वांचल में भी निर्दलीय निभाएंगे अहम भूमिका, गोरखपुर में भाजपा को बढ़त तो वाराणसी में सपा आगे

Mon, 03 May 2021 11:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 03 May 2021 11:11 PM IST
सार

जिला पंचायत सदस्य चुनाव में पूर्वांचल में सपा ने बढ़त बनाए रखी है। सरकार और संगठन की पूरी ताकत के बाद भी भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है। पूर्वांचल की 28 जिला पंचायतों में अध्यक्ष पद की चाबी निर्दलीय उम्मीदवारों के हाथ है।

विज्ञापन
Independents will also play an important role in Purvanchal, SP in Gorakhpur and SP in Varanasi
पंचायत चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत सदस्य चुनाव में पूर्वांचल में सपा ने बढ़त बनाए रखी है। सरकार और संगठन की पूरी ताकत के बाद भी भाजपा को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है। पूर्वांचल की 28 जिला पंचायतों में अध्यक्ष पद की चाबी निर्दलीय उम्मीदवारों के हाथ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर में भाजपा को बढ़त मिली है जबकि वाराणसी में सपा भाजपा पर बढ़त बनाए हुए है। रामनगरी अयोध्या में भी सपा ने भाजपा पर बढ़त बनाई है जबकि राजधानी लखनऊ में पूर्व सांसद रीना चौधरी चुनाव हार गई है। हालांकि जिला पंचायत चुनाव की तस्वीर मंगलवार दोपहर तक ही स्पष्ट होगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर की 68 सीटों में भाजपा 26, सपा 13, बसपा 2, कांग्रेस एक और निर्दलीयों ने 22 सीटों पर बढ़त बना रखी है। सोनभद्र की 31 में से 11 सीटों पर सपा, 7 पर भाजपा, बसपा को 3,  अपना दल एस को 4 और निर्दलीयों  6 सीटें जीती । उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह और नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल नंदी के क्षेत्र प्रयागराज जिला पंचायत की 84 सीटों में से सपा को 23, भाजपा 13, बसपा 5, कांग्रेस एक और 42 पर निर्दलीय बढ़त बनाए हुए हैं। ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के प्रतापगढ़ जिले में भाजपा को दस, बसपा को 8, कांग्रेस को 11 और 28 पर निर्दलीय बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


कुशीनगर की 61 सीटों मं से भाजपा को 14, बसपा को दो, कांग्रेस को 3, निर्दलीय 35 सीटों पर आगे थे। सिद्धार्थनगर की 45 सीटों में से भाजपा 7, सपा 12, और निर्दलीय 9 सीटों पर आगे थे। भदोही की 26 सीटों में से बसपा 10, भाजपा 8, और 8 पर निर्दलीय आगे थे।  बस्ती की 43 सीटों में से सपा को 16, भाजपा 12 और निर्दलीय 10 सीटों पर आगे थे। केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय के निर्वाचन क्षेत्र चंदौली की 35 सीटों में से सपा 15, भाजपा 2, बसपा 2 और निर्दलीय 7 सीटों पर आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलिया की 58 सीटों में से भाजपा 7, सपा 11, बसपा 7, सुभासपा 11 और 21 पर निर्दलीयों ने चुनाव जीता। संतकबीर नगर की 30 सीटों में से भाजपा मात्र 4, सपा 13, बसपा 5 और निर्दलीय आठ सीटों पर आगे चल रहे थे। कौशांबी की 26 सीटों में भाजपा चार, बसपा 4 और दस पर निर्दलीय आगे थे।  मिर्जापुर की 44 में से 1 सीट पर सपा और 12 पर निर्दलीय बढ़त बनाए हुए थे। वाराणसी जिला पंचायत की 40 सीटों में भाजपा को सात, सपा को दस, बसपा 4, कांग्रेस एक, भासपा दो, अपना दल एस तीन, अपना दल कृष्णा गुट एक और 11 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीते है।

गाजीपुर की 67 सीटों में से सपा को 20, बसपा को 10, भाजपा को 6, कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली। फतेहपुर की 46 सीटों में से भाजपा को दस, सपा को 7, बसपा को 4, कांग्रेस 4 और निर्दलीय 17 सीटों पर आगे थे।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में सपा ने दबदबा बरकरार रखा है। आजमगढ़ की 84 सीटों में से सपा को 45, भाजपा को 18, बसपा को 3, कांग्रेस को 15 और दो सीटों पर निर्दलीय बढ़त बनाए थे। मऊ जिले की 34 सीटों में से बसपा ने 18, सपा ने 6, सुभासपा ने एक और भाजपा ने दो सीटें जीती है। जौनपुर की 83 सीटों में सपा ने 37, भाजपा को 18, बसपा को 4, अपना दल ने एक सीट पर चुनाव जीता है।

धनंजय सिंह की पत्नी चुनाव जीती
पूर्वांचल के बाहुबली नेता धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला ने जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता है। उन्होंने वार्ड नंबर 35 से जौनपुर के निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव की पत्नी राजकुमारी देवी को 11,293 मतों से चुनाव हराया।


निर्दलीयों और बागियों को साधने में जुटी भाजपा
जिला पंचायत चुनाव में प्रदेश की अधिकांश जिला पंचायतों में स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता देख भाजपा के रणनीतिकारों ने पार्टी से बगावत कर चुनाव जीते सदस्यों और निर्दलीय सदस्यों से संपर्क साधना शुरू कर दिया। सरकार के मंत्रियों, पार्टी के सांसदों, विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों को नवनिर्वाचित निर्दलीय सदस्यों से संपर्क कर उनका समर्थन हर हाल में जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed