{"_id":"5d4e94c18ebc3e6cc4514881","slug":"independence-and-cleanliness-week-from-today-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में आज से स्वतंत्रता स्वच्छता सप्ताह, गंदगी फैलाने वालों को राखी बांधेगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में आज से स्वतंत्रता स्वच्छता सप्ताह, गंदगी फैलाने वालों को राखी बांधेगा नगर निगम
Sat, 10 Aug 2019 03:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 10 Aug 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ नगर निगम शनिवार से स्वतंत्रता स्वच्छता सप्ताह चलाने जा रहा है। इसमें विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा और 15 अगस्त को दो लाख लोगों को राखी बांधकर स्वच्छता की शपथ दिलाई जाएगी। अभियान में खासकर उन लोगों को राखी बांधी जाएगी, जो गंदगी फैलाते हैं। इसे लेकर शुक्रवार शाम नगर आयुक्त ने विशेष बैठक भी की।
विज्ञापन
नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि 10 से 16 अगस्त तक निगम स्वतंत्रता स्वच्छता सप्ताह चलाएगा। इस दौरान हर वार्ड में कूड़ा-मलबा उठाने को विशेष अभियान चलेगा। लोगों को भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम के सफाई कर्मचारी शहर के सभी 110 वार्डों में राखी बांधकर स्वच्छता की शपथ दिलाएंगे। निगम में करीब नौ हजार सफाईकर्मी हैं और प्रत्येक को कम से कम 20 राखियां बांधने को दी जाएंगी। ऐसे में करीब 1.80 लाख राखी तो वैसे बांधी जा सकती हैं।
विज्ञापन