फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Income tax raids in Kanpur and Unnao apart from Lucknow Bareilly

UP: मीट निर्यातक कंपनियों के ठिकानों पर आयकर की छापेमारी, लखनऊ-बरेली के अलावा कानपुर और उन्नाव में भी छापे

Thu, 22 Dec 2022 05:49 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 22 Dec 2022 05:49 AM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक, आयकर टीम ने लखनऊ के बालागंज में स्थित मीट व्यापारी मोहम्मद सलीम की कंपनी रूस्तम फूड प्राइवेट लि. के यहां छापा मारकर दस्तावेज की जांच की। आयकर की टीम ने कानपुर में केमिकल कारोबारी के जाजमऊ स्थित गोदाम और कार्यालय में दस्तावेज की पड़ताल की।

विज्ञापन
Income tax raids in Kanpur and Unnao apart from Lucknow Bareilly
आईटी रेड - फोटो : Social Media

विस्तार

टैक्स चोरी की शिकायतों के आधार पर लखनऊ व दिल्ली की आयकर टीम ने लखनऊ समेत उन्नाव, बरेली, कानपुर समेत कई शहरों में मीट निर्यातकों के ठिकानों पर एक साथ संयुक्त रूप से छापे मारे। सुबह से शुरू कार्रवाई देर रात तक जारी थी। छापे के दौरान टीम को टैक्स भुगतान में गड़बड़ी से संबंधित तमाम दस्तावेज मिले हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, आयकर टीम ने लखनऊ के बालागंज में स्थित मीट व्यापारी मोहम्मद सलीम की कंपनी रूस्तम फूड प्राइवेट लि. के यहां छापा मारकर दस्तावेज की जांच की। आयकर की टीम ने कानपुर में केमिकल कारोबारी के जाजमऊ स्थित गोदाम और कार्यालय में दस्तावेज की पड़ताल की। फर्मों का टर्नओवर 65 करोड़ मिला है। बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन

दो सप्ताह पहले भी आयकर टीम ने इसी चमड़ा निर्यातक रहमान इंडस्ट्रीज के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा था। आयकर की टीम दोपहर में जाजमऊ स्थित रिलायंस केमिकल और रिलायंस एग्जिम के गोदाम और कार्यालय पहुंचीं। फर्म के संचालक शादाब अहमद और नायाब अहमद हैं। इनकी फर्म चमड़ा कारोबारियों को बड़े स्तर पर केमिकल की सप्लाई करती है। यह केमिकल चमड़ा से ही जुड़े हैं।

सूत्रों ने बताया कि फर्मों के खर्चे, सेल.परचेज की जानकारी जुटाई जा रही है। यह देखा जा रहा है कि कितने प्रकार के केमिकल की सप्लाई है और इनके रेट क्या हैं। निर्यात भी किया जाता है या केवल स्थानीय सप्लाई है। दो हफ्ते बाद ही जाजमऊ में आयकर की कार्रवाई से कारोबारियों में हलचल है।

विज्ञापन

बरेली में मारिया फ्रोजन के ठिकानों पर भी पहुंचीं
आयकर टीम ने बरेली के मांस निर्यातक मारिया फ्रोजन के मालिक हाजी शकील द्वारा संचालित स्लाटर हाउस और कार्यालय व आवास पर भी छापा मारा है। इस दौरान पैरा मिलिट्री फोर्स ने पूरे शकील के पूरे परिसर की घेराबंदी कर ली थी। छापा डालने केसाथ ही आयकर अधिकारियों ने लैंडलाइन समेत सभी फोन जब्त कर लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed