{"_id":"660d1bc96fcc68efdf0c515c","slug":"income-tax-raid-on-places-of-satya-sai-builders-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"IT Raid: सत्य साईं बिल्डर्स के ठिकानों पर आयकर छापा, जीएसटी टीम भी कर चुकी है छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IT Raid: सत्य साईं बिल्डर्स के ठिकानों पर आयकर छापा, जीएसटी टीम भी कर चुकी है छापेमारी
Wed, 03 Apr 2024 02:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:35 PM IST
सार
आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को बरेली, लखनऊ और काशीपुर स्थित सत्य साईं बिल्डर्स के ठिकानों पर छापेमारी की। इसके संचालक रमेश गंगवार हैं जिनका कई ब्यूरोक्रेट्स के साथ करीबी संबंध बताया जा रहा है।
विज्ञापन
- फोटो : Social Media
विस्तार
आयकर विभाग ने बुधवार को सत्य साईं बिल्डर्स के सात ठिकानों पर छापा मारा, जहां से टैक्स चोरी के अहम प्रमाण मिले हैं। बता दें कि बिल्डर्स के ठिकानों पर बीते दिनों जीएसटी ने भी छापा मारा था।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक रीयल एस्टेट और सरकारी ठेकेदारी करने वाले सत्य साईं बिल्डर्स के संचालक रमेश गंगवार के बरेली में पांच और लखनऊ व काशीपुर के एक-एक ठिकानों पर छापा मारा गया है।
विज्ञापन
राजधानी के गोमतीनगर विस्तार स्थित सरस्वती अपार्टमेंट में बिल्डर के ठिकाने पर ताला लगा मिला। इसी तरह काशीपुर में भी टीम को मकान बंद मिला है।
दोनों जगहों पर आयकर विभाग के अधिकारी ताला खुलवाने का प्रयास कर रहे हैं। रमेश गंगवार का कई ब्यूरोक्रेट्स के साथ करीबी संबंध भी बताया जा रहा है जिसकी पड़ताल आयकर विभाग कर रहा है।
विज्ञापन