{"_id":"60f906078ebc3e383577edcd","slug":"income-tax-raid-on-a-private-news-channel-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : भारत समाचार चैनल के 12 ठिकानों पर आयकर छापा, बृजेश के करीबियों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : भारत समाचार चैनल के 12 ठिकानों पर आयकर छापा, बृजेश के करीबियों में हड़कंप
Thu, 22 Jul 2021 10:59 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:59 PM IST
सार
इसमें लखनऊ के सात ठिकाने भी शामिल हैं, जहां पर देर रात तक अधिकारी जांच करते रहे। हालांकि आयकर विभाग ने मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
लखनऊ में छापेमारी के दौरान अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टैक्स चोरी की आशंका में आयकर विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को भारत समाचार चैनल के एडिटर इन चीफ, विधायक के लखनऊ, जौनपुर व वाराणसी के 12 ठिकानों पर छापे मारे। इसमें लखनऊ के सात ठिकाने भी शामिल हैं, जहां पर देर रात तक अधिकारी जांच करते रहे। हालांकि आयकर विभाग ने मीडिया को कोई जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
छापे की शुरुआत सुबह 9:30 बजे हुई, जिसकी जद में हजरतगंज के हलवासिया स्थित भारत समाचार चैनल कार्यालय, एडिटर इन चीफ बृजेश मिश्र के विपुल खंड गोमतीनगर स्थित आवास, जानकीपुरम निवासी स्टेट हेड (ब्यूरो चीफ) वीरेंद्र सिंह, मोतीनगर में गोरे भाटिया, मनीष भाटिया, हरैया बस्ती के विधायक अजय सिंह के सहारा स्टेट और गोमतीनगर विस्तार के गंगा अपार्टमेंट का एक फ्लैट आया। गंगा अपार्टमेंट में बृजेश मिश्र के करीबी संग्राम सिंह के आवास पर कार्रवाई चल रही है। वहीं, गोरे भाटिया एवं मनीष भाटिया होटल कारोबारी हैं। सूत्रों ने बताया कि बृजेश मिश्रा के आवास में संघन जांच देर रात तक चलती रही। जबकि जौनपुर एवं वाराणसी में शराब कारोबारी के आवास एवं कार्यालय पर जांच का सिलसिला जारी है। वहीं, बस्ती के हरैया में विधायक के ठिकाने पर कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
गंगा अपार्टमेंट में आयकर टीम को बंधक बनाया
छापे के दौरान भारत समाचार के एडिटर इन चीफ बृजेश मिश्र के आवास एवं कार्यालय पर छापा पड़ने की खबर शहर में आग की तरह फैल गई। इसके बाद बृजेश के करीबी अधिकारियों एवं कारोबारियों में हड़कंप मच गया। ये लोग मीडिया कर्मियों से फोन करके उन लोगों के बारे में जानकारी हासिल करते रहे। वहां देर रात तक जांच का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
आयकर की टीम बृजेश मिश्र के करीबी और गोमतीनगर विस्तार के गंगा अपार्टमेंट में रहने वाले संग्राम सिंह के घर भी टीम पहुंची थी। टीम के पहुंचते ही अपार्टमेंट में रहने वाले करीब दो सौ लोगों ने घेर लिया। टीम के अधिकरियों को बंधक बना लिया। उनके साथ बदसुलूकी करने लगे। मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी बीच टीम केसाथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोका। वहीं थाने से और पुलिस बुला ली गई। करीब दो घंटे बाद मामला शांत हुआ। एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक आयकर अधिकारी ने तहरीर देने की बात कही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बस्ती : भाजपा विधायक अजय सिंह के घर पर आयकर विभाग का छापा
विक्रमजोत (बस्ती) छावनी थानाक्षेत्र के लजघटा गांव स्थित हर्रैया विधायक अजय सिंह के पैतृक आवास पर बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे पुलिस के साथ आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। जांच टीम ने विधायक के आवास का गेट बंद करवा दिया और किसी को भी बाहर जाने की इजाजत नहीं दी। टीम देर शाम तक जांच-पड़ताल में जुटी रही। विधायक अजय सिंह ने इसे आयकर की रूटीन जांच बताया है। ग्रामीणों के मुताबिक आयकर विभाग की टीम सुबह ही विधायक के आवास पर पहुंची। टीम ने दोपहर बाद तीन बजे के करीब बाहर से खाने पीने की सामग्री मंगवाई। उधर, छापे के दौरान एलआईयू के उपनिरीक्षक शिवराज यादव व हेड कांस्टेबल हरीलाल यादव गेट पर निगरानी करते नजर आए। करीब आधा दर्जन पीएसी जवान भी गेट पर पहरा दे रहे थे। लजघटा के ग्रामीणों के अनुसार सुबह से आई आयकर टीम देर शाम तक जांच में जुटी रही।