फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Income tax raid at Azam Khan's house, Azam said I am a poor man

आयकर अधिकारियों से बोले आजम खां: मैं तो फकीर आदमी, मेरे यहां क्या मिलेगा, कार्रवाई के दौरान बिगड़ी तबीयत

Wed, 13 Sep 2023 10:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 13 Sep 2023 10:21 PM IST
सार

कार्रवाई के दौरान आजम की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे आराम करने जा रहे हैं उनको जो भी जांच करना है वो कर लें। तजीन की तबीयत भी पहले से खराब चल रही है।

विज्ञापन
Income tax raid at Azam Khan's house, Azam said I am a poor man
आजम खां, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजम के घर जब आयकर के अधिकारी पहुंचे और उन्हें अपना परिचय दिया। इस पर सपा नेता ने कहा कि मैं तो फकीर आदमी हूं, मेरे यहां आपको क्या मिलेगा। पूरी दुनिया में मेरा सिर्फ एक बैंक खाता है। मैंने चंदा मांगकर यूनिवर्सिटी बनाई है। बच्चों के हाथ में कलम देने का काम किया है। कार्रवाई के वक्त तजीन व अब्दुल्ला घर पर थे।

विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान आजम की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे आराम करने जा रहे हैं उनको जो भी जांच करना हैं वो कर लें। तजीन की तबीयत भी पहले से खराब चल रही है। आजम के आराम करने चले जाने की वजह से जांच तेजी से नहीं हुई। 
विज्ञापन


आजम के 22 ठिकानों पर आयकर छापा

 सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री आजम खां के यूपी व मध्य प्रदेश में 22 ठिकानों पर आयकर विभाग ने बुधवार सुबह छापे मारे। उनके सीतापुर, लखनऊ, रामपुर, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर व विदिशा स्थित ठिकानों पर की गई कार्रवाई में विभिन्न सुबूत जुटाए गए हैं। बताया जा रहा है जौहर ट्रस्ट में की गई गड़बड़ियों के सुराग तलाशने के लिए आयकर विभाग ने यह कार्रवाई की है। साथ ही चुनावी हलफनामों में दी गई संपत्तियों की जानकारी की जांच के बाद विभाग ने उन पर शिकंजा कसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हलफनामों में कई गड़बड़ियां मिलीं थीं

छह माह पूर्व आयकर विभाग ने आजम, उनकी पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम के चुनावी हलफनामों की फिर से जांच शुरू की थी। दरअसल, आजम और उनके बेटे द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल किए गए आय संबंधित हलफनामों में कई गड़बड़ियां मिलीं थीं। तंजीन के बैंक खातों में भी तमाम गड़बड़ियां जांच में सामने आईं थीं। बैंक खातों से तमाम संदिग्ध लेन-देन का पता चला था। जौहर ट्रस्ट से हुए कई संदिग्ध लेन-देन की भी बात सामने आई थी। आयकर विभाग और ईडी करीब तीन साल से आजम, उनके परिजनों और जौहर ट्रस्ट की गहनता से पड़ताल कर रहे हैं। रामपुर के वर्तमान विधायक आकाश सक्सेना भी इस बाबत चुनाव आयोग और आयकर विभाग में शिकायत कर चुके हैं।


विदिशा तक पहुंची जांच


- लखनऊ में आयकर की टीम ने गोलागंज स्थित एक मकान पर छापा मारा। यह मकान आजम के अधिवक्ता का बताया जा रहा है।
- इसी तरह विदिशा में सपा के पूर्व सांसद मुनव्वर सलीम के घर पर यूपी व एमपी पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई हुई। मुनव्वर सलीम का चार साल पहले निधन हो चुका है। उनके बेटे व परिवार के अन्य सदस्य इस घर में रहते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed