फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Inauguration of Three-Day Women's Kabaddi Training Camp

Lucknow News: तीन दिवसीय महिला कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

Tue, 02 Jun 2026 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 02 Jun 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of Three-Day Women's Kabaddi Training Camp
अयोध्या। तारुन क्षेत्र के सिरसा गांव में मंगलवार को शाम चार बजे से तीन दिवसीय महिला कबड्डी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर में ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं और युवतियों को कबड्डी खेल की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को खेल के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। शिविर में प्रतिभागी खिलाड़ी एकता, प्रियांशी, मुस्कान, अनुष्का, अनन्या, कोमल, विभा, प्रमिला, आंचल, रागिनी और आशु समेत अन्य बालिकाएं भाग ले रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को कबड्डी के नियम, फिटनेस, रेड और डिफेंस की तकनीक, टीम समन्वय और खेल अनुशासन की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

कोच लाल शुक्ला ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें सही प्रशिक्षण और अवसर देने की है। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से बालिकाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे आगे चलकर जिला, मंडल और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, अनुशासन और फिटनेस पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। प्रशिक्षण शिविरों से गांव की बेटियों को नई दिशा मिलेगी और खेलों के प्रति उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed