फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   inaugeration of police training centre

पुलिसकर्मियों को मिलेगी एक्ट में संशोधन की जानकारी और कंप्यूटर की ट्रेनिंग

Sun, 17 Jan 2021 01:35 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
inaugeration of police training centre
लखनऊ। लखनऊ केे विभूतिखंड थाने में शनिवार को पुलिस प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन कर पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने कहा कि जिन पुलिस वालों को आईपीसी, सीआरपीसी या कम्प्यूटर चलाने में समस्या होती है, उन्हें ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे पुलिसकर्मी हाइटेक होंगे, इसी शृंखला में यह योजना पहले पूर्वी जोन में लागू की गई है। इसके बाद सभी जोन में शुरू होगी।
विज्ञापन

वहीं पुलिस उपायुक्त पूर्वी संजीव सुमन ने कहा कि आईपीसी और सीआरपीसी में बदलाव होते हैं। इसकेलिए पुलिसकर्मी की सात दिन की ट्रेनिंग होगी। प्रशिक्षण केंद्र में 15 कम्पयूटर हैं, वहीं क्लास भी होगी। इससे दरोगा को विवेचना में आ रही दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर संयुक्त पुलिस आयुक्त नीलाब्जा चौधरी, पुलिस उपायुक्त महिला महिला अपराध रूचिता चौधरी, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी, एसीपी विभूतिखंड, गोमतीनगर मौजूद रहेञ इस दौरान कई पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

विमेन सेफ्टी सेमिनार में पुलिस आयुक्त से सवाल
कार्यक्रम के दौरान विमेन सेफ्टी पर चर्चा की गई। इस दौरान लखनऊ विश्वविद्यालय की डॉ. रोली मिश्रा ने पुलिस आयुक्त से सवाल किया कि कैलाश छात्रावास के सामने पिंक बूथ बनवाया गया मगर उस पिंक बूथ में अगर महिला पुलिस कर्मी बैठ जाएं तो बहुत अच्छा रहेगा। पुलिस आयुक्त ने कहा कि यह समस्या जल्द दूर होगी और राजधानी में जितने भी पिंक बूथ हैं, सब पर महिला पुलिसकर्मी बैठेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंक मोबाइल और पिंक स्कूटी में एमडीएच सिस्टम लागू होगा
राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाई गई पिंक मोबाइल और पिंक स्कूटी चलाई गई हैं। इन दोनों को एमडीएच सिस्टम से लागू किया जाएगा। इससे सभी महिलाओं केे साथ होने वाले अपराध में डायल 112 से मेसेज सीधे पिंक मोबाइल और पिंक स्कूटी तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed