फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In the Panchayat elections on the strength of power, BJP did a game of rigging: Ajay Kumar Lallu

सत्ता के बल पर पंचायत चुनाव में भाजपा ने किया धांधली का खेल : अजय कुमार लल्लू

Fri, 07 May 2021 11:25 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 07 May 2021 11:25 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में उसने जिस तरह से धांधली की है वैसा कभी नहीं हुआ।

विज्ञापन
In the Panchayat elections on the strength of power, BJP did a game of rigging: Ajay Kumar Lallu
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में उसने जिस तरह से धांधली की है वैसा कभी नहीं हुआ।

विज्ञापन


सत्तारूढ़ भाजपा धांधली के बाद भी अपने निर्लज्ज दावे पर खड़ी होने का दिखावा कर रही है, अपना जमीनी आधार खो चुकी भाजपा ने सत्ता के बल पर पंचायत चुनाव में लगभग सभी जनपदों में धांधली कर अपने समर्थित उम्मीदवारों को अनेकों सीट पर जिला पंचायत सदस्य की विजय का प्रमाणपत्र दिलवा दिया, जिसके बाद धांधली की पोल खुलने पर जनआक्रोश का भी जगह जगह भाजपा को सामना करना पड़ा और जनदबाव में अनेक स्थानों पर उसे अपनी धांधली पर पर्दा डालने के लिये परिणाम को अधिकारियों के माध्यम से बदलने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर के जिला पंचायत वार्ड संख्या 45, 60 व 61 में जिस तरह पहले जबरन अपने समर्थित  उम्मीदवार के पक्ष में परिणाम घोषित कराया। उसकी प्रतिक्रिया भी जनता ने अपना आक्रोश व्यक्त कर दी और भाजपा को जनदबाव में विजेता उम्मीदवारों के पक्ष में परिणाम घोषित करने के लिये मजबूर होना पड़ा। एटा में सभी जिला पंचायत सदस्य की सीटों में भारी पराजय का सामना करने के बाद वह अपने दल के विधायकों को आगे कर धरना प्रदर्शन कर अपनी झूठी इज्जत बचाने का व परिणाम बदलने के लिये अधिकारियों पर असम्भव प्रयास करती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed