फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In the Dharma Sansad, religious leaders from India and abroad raised their voice for making India a Hindu nation

Lucknow News: धर्म संसद में देश-विदेश से जुटे धर्माचार्यों ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की उठाई आवाज

Mon, 05 May 2025 02:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
In the Dharma Sansad, religious leaders from India and abroad raised their voice for making India a Hindu nation
धर्म संसद में जुटे धर्माचार्य।
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि महासम्मेलन में रविवार को हिंदू राष्ट्र की पुरजोर मांग उठाई गई। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुए महासम्मेलन में बड़ी संख्या में देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों, साधु-संतों और धर्माचार्यों ने भारत को हिंदू राष्ट्र के रूप में स्थापित करने, सनातन मूल्यों की रक्षा, हिंदू समाज को संगठित करने और धर्मांतरण जैसे विषयों पर चर्चा की। इस दौरान गोपाल राय को विश्व हिंदू रक्षा परिषद का अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।
अपने अध्यक्षीय भाषण में गोपाल राय ने कहा कि जब तक भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं किया जाता, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। यह केवल एक संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक हिंदू का कर्तव्य है। उन्होंने विश्वभर में फैले हिंदुओं को संगठित कर एक सशक्त वैश्विक हिंदू समुदाय के निर्माण का आह्वान किया। उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित पहलगाम हमले पर रोष व्यक्त करते कहा कि जब तक हिंदू बंटता रहेगा, तब तक कटता रहेगा। इसलिए अब न तो बंटना है और न ही कटना है, तभी हम पाकिस्तानी जेहादियों को मुंहतोड़ जवाब दे सकेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह केवल एक संगठनात्मक बैठक नहीं, बल्कि हिंदू जागरण का अंतरराष्ट्रीय मंच है। पूर्व सांसद राम विलास वेदांती ने कहा कि सनातन संस्कृति खतरे में है। हम सब को संगठित होने की जरूरत है। हनुमानगढ़ी अयोध्या के महंत राजू दास महाराज ने कहा कि पहलगाम की घटना बहुत ही निंदनीय है। धर्म पूछकर पहले भी हत्याएं हो चुकी हैं, इसलिए हिंदू राष्ट्र का निर्माण अति आवश्यक हो रहा है। धर्म संसद को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और सतुआ बाबा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


...ताकि दोबारा न हो पहलगाम जैसी घटना
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए गोपाल राय ने कहा कि पहलगाम जैसी घटना दोबारा न हो और आतंकी धर्म पूछकर कायराना हरकत न करें, इसके लिए हिंदू राष्ट्र का प्रस्ताव पारित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम इलाकों में विश्व हिंदू रक्षा परिषद अपना सनातन कवच बनाएगा, ताकि जो हिंदू और मंदिर वहां हों, उनकी रक्षा की जा सके। उन्होंने कहा, पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर जून में सनातन यात्रा निकाली जाएगी। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में सनातन हेल्पलाइन खोली जाएगी। पूरे देश में हिंदुओं को जोड़ने के लिए सनातन गौरव सम्मान भी दिया जाएगा। संकल्प सभा में प्रमुख रूप से सतुआ बाबा वाराणसी, अंतरराष्ट्रीय धर्माचार्य देव मुरारी बापू, स्वामी कन्हैया महाराज शनि पीठाधीश्वर वाराणसी, इंद्रेश कुमार दक्षिणी अमेरिका, नादिम पल्ली यमुना पाठक राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा तेलंगाना, संतोष चौहान बैंकॉक, कुलदीप मिश्रा राष्ट्रीय महासचिव विश्व हिंदू रक्षा परिषद और दीपक सिंह आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सिंगापुर से शिव शंकर, ब्राजील से संजीव शर्मा, अमेरिका से राकेश पाल चौपड़ा, मलेशिया से पवन कुमार राय, नेपाल से, पूर्व सांसद केदार नंदन चौधरी ने भी भाग लिया।
--------

धर्म संसद में ये सात प्रस्ताव किए गए पारित
- हिंदू राष्ट्र बनाने का प्रस्ताव पारित।
- सनातनी हेल्पलाइन नंबर किया गया जारी।
- मुस्लिम इलाकों में विश्व हिंदू रक्षा परिषद उस इलाके के मंदिरों और हिंदुओं की रक्षा के लिए खोलेगी कार्यालय।
- मुर्शिदाबाद की घटना को लेकर जून में सनातन यात्रा निकाली जाएगी। पूरे देश में व पश्चिम बंगाल से यात्रा शुरू होकर कश्मीर तक जाएगी।
- सनातन की रक्षा करने वालों को मिलेगा सनातन गौरव सम्मान।
- हिंदू लड़कियों से मुस्लिम शादी न कर सकें, इसके लिए चलेगा अभियान।
- लव जिहाद और लैंड जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिए सनातनी सेना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed