फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   in the city today

Lucknow News: सिटी में आज

Mon, 19 Jan 2026 02:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
in the city today
सम्मेलन
विज्ञापन


86वां अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन विधानसभा परिसर में शाम चार बजे से। इसमें देशभर की विधानसभाओं और विधानपरिषद के सचिव शामिल होंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।
उत्तरायणी कौथिग
पर्वतीय महापरिषद की ओर से बीरबल साहनी मार्ग पर स्थित गोविंद वल्लभ पंत सांस्कृतिक उपवन में चल रहे उत्तरायणी कौथिग के छठे दिन उत्तराखंड के कलाकार रमेश बाबू गोस्वामी व रंजीत दफोटी के लोकगीतों की प्रस्तुतियां, झोड़ा प्रतियोगिताएं, पहाड़ी धुनों पर देसी ठुमका समेत गायन प्रतियोगिताएं शाम 6 बजे से।
विज्ञापन


प्रशिक्षण

सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता एवं दक्षता को विकसित करने के लिए विभागीय अफसरों के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हजरतगंज स्थित विश्वैश्वरैया सभागार में सुबह 10:30 बजे से। परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेट मीटिंग

स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की ओर से लंबित मांगों को लेकर गेट मीटिंग नगर निगम मुख्यालय में दोपहर 2 बजे।

खिचड़ी भोज

केजीएमयू की ओर से कुलपति कार्यालय के सामने सरस्वती मंदिर प्रांगण में खिचड़ी भोज महापौर सुषमा खर्कवाल की मौजूदगी में सुबह 11 बजे।

संवाद एवं प्रस्तुति

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से कैसरबाग स्थित कलामंडपम में भजन गायक अनूप जलोटा का विद्यार्थियों से संवाद एवं प्रस्तुति शाम 5 बजे।

कार्यशाला

उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार की ओर से पांच दिवसीय अभिलेख एवं पांडुलिपि अभिरुचि कार्यशाला महानगर स्थित शहीद स्मृति भवन उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार में दोपहर 12 बजे।

खेल

सतवंत सिंह-रवींद्र पाल मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता चौक स्टेडियम में शाम तीन बजे।

सुबोध मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता जीसीआरजी ग्राउंड में सुबह नौ बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed