फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   In Raebareli wife and her lover together killed husband

खेत में मिटाया 'सुहाग': शौच का बहाना बनाकर गई थी रूबी, पीछे से पहुंच गया पति; फिर जो देखा उससे हिल गया मनीष

Tue, 08 Apr 2025 06:27 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 08 Apr 2025 06:27 PM IST
सार

एसपी के मुताबिक छह अप्रैल की रात रूबी शौच के बहाने प्रेमी सुनील से मिलने के लिए खेत गई थी। शक होने पर पति भी खेत पहुंच गया, जहां दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। 

विज्ञापन
In Raebareli wife and her lover together killed husband
आरोपी रूबी और प्रेमी सुनील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों लगातार देश के कई राज्यों से पत्नी द्वारा पतियों की हत्या की लगातार खबरें छनछन कर सामने आ रही हैं। इस कड़ी में अब एक और वारदात शामिल हो गई है। इस बात यूपी के रायबरेली से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसमें पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या कर दी। वो सिर्फ इसलिए कि पति उन दोनों के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था। 

विज्ञापन

महज 12 घंटे में सच आ गया सामने
ये पूरा मामला रायबरेली के शिवगढ़ इलाके का है। यहां पूर्व बीडीसी मनीष कुमार सैनी (38) की हत्या को पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर ही सुलझा दिया। पुलिस के मुताबिक प्रेम-प्रसंग में रोड़ा बनने पर मनीष की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक पूर्व बीडीसी की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जुबानी हत्याकांड का कहानी
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के गरीब का पुरवा निवासी मनीष छह अप्रैल को अपनी ससुराल शिवगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर सात भवानीगढ़ के मालिन का पुरवा गांव गए थे, जहां रात में उनकी हत्या कर दी गई। वारदात के खुलासे के लिए शिवगढ़ प्रभारी बिंध्य विनय रावत और एसओजी प्रभारी बृजेंद्र शर्मा की अगुवाई में टीमें लगाई गईं थीं। पुलिस टीमों ने पूर्व बीडीसी की हत्या में उनकी पत्नी रूबी और गांव के ही रहने वाले सुनील को पकड़ा।

विज्ञापन

भंडारा कार्यक्रम में बुलाकर की हत्या
एसपी के मुताबिक जांच और आरोपियों से पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि रूबी और सुनील के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पति मनीष को इस बात की जानकारी हो गई थी और वह इसका विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर मनीष और रूबी के बीच कई बार मारपीट हुई थी। मृतक मनीष के घरवालों ने भी रूबी और सुनील को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस पर रूबी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची थी और मायके में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में पहले पति और फिर प्रेमी सुनील को बुला लिया।

पति ने खेत में देखा था दोनों को आपत्तिजनक हाल में
एसपी के मुताबिक छह अप्रैल की रात रूबी शौच के बहाने प्रेमी सुनील से मिलने के लिए खेत गई थी। शक होने पर पति भी खेत पहुंच गया, जहां दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इस दौरान रूबी और मनीष के बीच हाथापाई हुई थी। इस दौरान प्रेमी ने 32 बोर की पिस्टल से गोली मारकर पूर्व बीडीसी की हत्या कर दी। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल के अलावा कारतूस, तीन मोबाइल, एक बाइक बरामद की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed