फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   in-principle agreement for two courses

लविवि : फार्माकोलॉजी और फार्मास्यूटिकल साइंसेज को सैद्धांतिक सहमति, फार्मेसी काउंसिल ने ऑनलाइन बैठक में दी सहमति

Wed, 09 Jun 2021 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
in-principle agreement for two courses
लखनऊ विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज के अंतर्गत फार्माकोलॉजी और फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग को हरी झंडी मिल गई है। मंगलवार को फार्मेसी काउंसिल ने ऑनलाइन बैठक में इन विभागों को शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी है। हालांकि इसके लिए विवि से एक अंडरटेकिंग ली गई है।
विज्ञापन

विवि ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया में इसके लिए आवेदन किया था। काउंसिल ने प्राथमिक तौर से विवि को अनुमति दे दी है। काउंसिल ने विवि से एक अंडरटेकिंग भी ली है कि पीसीआई के परीक्षण से पहले विवि फार्माकोलॉजी के पाठ्यक्रम में जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर, इक्विपमेंट एवं शिक्षकों की भर्ती का काम पूरा कर लेगा।
विज्ञापन

विवि ने पिछले दिनों उक्त इंस्टीट्यूट की शुरुआत के लिए पीसीआई में आवेदन किया था। जहां बीफार्मा व डीफार्मा कोर्स शुरू किए जाएंगे। इनकी पढ़ाई चार विभागों के अंतर्गत होगी। पीसीआई द्वारा विभागों को हरी झंडी देने के बाद नए सत्र 2021-22 के शैक्षणिक सत्र में ही इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेस में इन दो पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने खुशी जताई और पीसीआई द्वारा दी गई अनुमति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय प्रदेश के छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि हम इस इंस्टीट्यूट में बेहतर संसाधन व लैब आदि की सुविधा उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed