फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   in marriage party some persons beat to bride and groom and thier relatives

शादी समारोह में नशे में धुत युवकों ने घुसकर बरातियों-जनातियों को पीटा, मंडप तोड़ा, विदाई के बाद रास्ते में फिर से दूल्हा, दुल्हन व बरातियों की पिटाई, दूल्हा-दुल्हन शादी के जोड़े में पहुंचे थाने

Mon, 16 May 2022 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
in marriage party some persons beat to bride and groom and thier relatives
लखनऊ। बख्शी का तालाब के नगवामऊ कला गांव में एक शादी समारोह में जमकर मारपीट व तोड़फोड़ करने का आरोप है। आरोप है कि प्रधान के सहयोगियों ने जहां शराब के नशे में बरातियों पर हमला बोल दिया, वहीं शादी का मंडप भी तोड़ दिया। वारदात में वर-वधू पक्ष के सात से आठ लोग घायल हो गए। आरोप है कि रविवार सुबह विदाई के बाद वापस जा रही बरात पर प्रधान व उसके समर्थकों ने लाठी-डंडे से लैस होकर हमला बोल दिया। दूल्हा व दुल्हन के साथ परिवारीजनों को भी पीटा। वारदात के बाद शादी के जोड़े में ही दूल्हा व दुल्हन अपने परिवारीजनों के साथ थाने पहुंचे। वहां लिखित शिकायत की। पुलिस के मुताबिक, दोनों पक्षों से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बीकेटी के नगवामऊ कला गांव के रहने वाले गया प्रसाद के मुताबिक, शनिवार रात अचरामऊ गांव से बेटी पूनम की बरात आई थी। बरात गांव पहुंचते ही दबंगों ने बरात पर हमला कर दिया जिसमें ग्राम प्रधान प्रहलाद, गया, आकाश, अमन, करन और गुडडू ने मिलकर बरातियों और घरातियों को पीटा और शादी के मंडप में तोड़ दिया। इस घटना में शिवा, अवधेश, बरातीलाल, मुकुल महादेव प्रसाद चोटिल हो गए। देर रात गांव वालों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। लेकिन सुबह जब दूल्हा सचिन, दुल्हन पूनम को विदा कराकर अचरामऊ जा रहा था। आरोप है कि इसी बीच नगवामऊ कला गांव के बाहर दोबारा ग्राम प्रधान प्रहलाद ने अपने शराबी साथियों के साथ मिलकर दुल्हन की कार को रोक लिया। इस कार में बैठे दूल्हा सचिन और उसके साथ आई महिलाओं की पिटाई कर दी। दुल्हन पूनम के मुताबिक, कार पर हमला करने वालों के हाथ में डंडे, चेन, वायर थे जिससे उन्होंने दूल्हे और उसकी पिटाई की है। दुल्हन का आरोप है कि आरोपियों ने रातभर शराब पीकर हंगामा किया और बरातियों को पीटा। शादी का मंडप और सामान तोड़ दिया। दुल्हन के पिता गयाप्रसाद का आरोप है कि पूरा परिवार प्रधान के आतंक से सहमा हुआ है। वह लगातार परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक बीकेटी अरविंद कुमार राणा के मुताबिक, प्रधान व दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच में पुराना विवाद है। रात में कुछ लोगों ने शराब पीकर बरात में हंगामा किया था। इस दौरान मारपीट भी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि शराब पीकर हंगामा करने वाले प्रधान के करीबी हैं। वहीं प्रधान ने भी दुल्हन पक्ष पर आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है जिसकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा मजदूराें को गोली मारने की दी थी धमकी
गत 10 मई को ग्राम प्रधान प्रहलाद ने मनरेगा मजदूरों को धमकी देते हुए कहा था कि मजदूरी मांगने आए तो गोली मार दूंगा। प्रधान के विरोध में दर्जनभर मनरेगा मजदूर डलिया और फावड़ा सहित पैदल ही बख्शी का तालाब विकासखंड कार्यालय पहुंच गए थे। बीडीओ कार्यालय के सामने धरने पर बैठकर इसकी शिकायत की। लेकिन अफसरों ने इन मजदूरों की परेशानी को नजरअंदाज कर दिया। इसके चार दिन बाद एक बार फि र ग्राम प्रधान पर दबंगई कर मारपीट का आरोप लगा है।
वर्जन-
गयाप्रसाद की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। घटना में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- नवीना शुक्ला, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed