{"_id":"615dff9b8ebc3e0ec11fb5e2","slug":"in-accident-three-died-six-injured-lucknow-news-lko5989588143","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो-डाला में भिड़ंत, मां-बेटे सहित तीन की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो-डाला में भिड़ंत, मां-बेटे सहित तीन की मौत, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। माल के भरावन रोड लोहिया पुल के पास बुधवार दोपहर टायर फटने से तेज रफ्तार टेंपो की सामने से आ रहे डाला से टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो सवार पुष्पलता और उसके 18 महीने के बेटे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, सभी टेंपो सवार ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शि यों के अनुसार, हादसे में टेंपो के परखचे उड़ गए और उसमें सवार नौ मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर दौड़े आसपास के लोगों की मदद से टेंपो में फंसे लोगों को निकाला गया। पुलिस घायलों को सीएचसी लेकर पहुंची। जहां, डाक्टरों ने 24 वर्षीय पुष्पलता और उसके 18 माह के बेटे आदर्श को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों को ट्रॉमा भेजा गया। ट्रॉमा जाते समय एक युवक की और मौत हो गई। जबकि छह घायल गंभीर हालत में ट्रॉमा में अभी भर्ती हैं। टेंपो में सवार सभी लोग छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले है।
घायलों में भानमती, कृष्णा, अनीशा, मुकेश, गोपी, गोपीकिशन और तेलीबाग का संजय शामिल है। पुलिस के मुताबिक, तीसरे मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। टेंपो सवार सभी मजदूर हरदोई के नेवादा स्थित एसआर भट्ठे पर मजदूरी करने रोजाना जाते थे। जिस डाले से टक्कर हुई है, उसमें आलू लदा था।