फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   scooty driver died after collied in a car door in Lucknow.

Lucknow: अचानक कार का दरवाजा खोलने पर टकराया स्कूटी सवार, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Sat, 16 Jul 2022 05:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 16 Jul 2022 05:48 PM IST
सार

कार का दरवाजा अचानक खोलने से इससे टकराकर एक स्कूटी सवार बुरी तरह घायल हो गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
scooty driver died after collied in a car door in Lucknow.
सीसीटीवी का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आलमबाग के छोटा बरहा में बुधवार दोपहर एक कार चालक ने अचानक से गेट खोल दिया। इसी बीच पीछे से आ रहे स्कूटी सवार अनिल गौतम (45) टकराकर सड़क पर गिर गए। गंभीर रूप से घायल अनिल को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार दोपहर उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक आलमबाग धनंजय सिंह के मुताबिक, छोटा बरहा निवासी अनिल गौतम पेशे से ऑटो चालक हैं। वह बुधवार को अपनी स्कूटी से घर से निकले थे। इसी बीच घर के पास खड़ी एक कार के चालक ने दरवाजा खोल दिया जिससे वह टकराकर सड़क पर दूर जा गिरे। हादसा होते ही कार चालक व अन्य स्थानीय लोगों ने घायल अनिल को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां बृहस्पतिवार दोपहर उनकी मौत हो गई। चौक थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं प्रभारी निरीक्षक आलमबाग के मुताबिक, परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बच्चों की पढ़ाई की चिंता
भांजे अंकुर के मुताबिक, अनिल पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी थी। उसकी मौत से घर की सारी जिम्मेदारी पत्नी रत्ना पर आ गई है। रत्ना बेटे आद्विक व ईशान और बेटी वान्या की पढ़ाई को लेकर चिंतित है। इस हादसे के बाद से घर में मातम है। परिजन देर रात तक कानूनी कार्रवाई करने के लिए पहल नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हादसे से बचने के लिए इन बातों का रखें ख्याल
प्रभारी निरीक्षक आलमबाग धनंजय सिंह के मुताबिक, लोग सावधानियां बरतें तो ऐसे हादसों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि गलियों में वाहन चलाते समय रफ्तार कम रखें। कार या चार पहिया वाहन का दरवाजा खोलते समय आगे-पीछे जरूर देंखे। गाड़ियों को मोड़ते समय इंडीकेटर का प्रयोग करें। सड़क पर गाड़ी खड़ी करते समय इस बात को जरूर देख लें कि कोई हादसा तो नहीं हो सकता है। सुरक्षित जगह पर गाड़ी खड़ी करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed