{"_id":"6148eb9e8ebc3e69ab411fc7","slug":"in-accident-girl-died-mother-injured-lucknow-news-lko5964828161","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार मासूम छात्रा की मौत, मां जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार मासूम छात्रा की मौत, मां जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। मासूम बेटी को स्कूल से लेकर वापस घर जा रही उसकी मां की स्कूटी में सोमवार को एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे स्थानीय दुकानदारों की मदद से सरोजनीनगर सीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के चलते उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। उधर घटना को अंजाम देकर वाहन सहित भाग रहे ट्रक चालक को लोगों ने दौड़ाकर दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर में तैनात एवं थाना क्षेत्र की हनुमानपुरी में रहने वाले विकास की बेटी तान्या (7) उर्फ लाडो कानपुर रोड स्थित सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में पढ़ती थी। सोमवार को उसकी मां रिंकी देवी, तान्या को स्कूल से घर वापस ले जा रही थी। तभी कानपुर रोड स्थित हाइडिल तिराहे पर पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी स्कूटी में ठोकर मार दी। मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनो की चीख-पुकार सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीर दौड़ पड़े और दोनों को सरोजनीनगर सीएचसी ले गए। वहां तान्या की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन तान्या ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। उधर आक्रोशित राहगीरों व दुकानदारों ने जमकर हंगामा काटा और ट्रक चालक को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।