{"_id":"72e7dd066e79918a78e667ea7a4c2f9d","slug":"improvement-is-impossible-in-up-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सपा चाहे जितनी कोशिश कर ले सुधार नहीं होगा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सपा चाहे जितनी कोशिश कर ले सुधार नहीं होगा'
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 28 Oct 2014 02:26 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने कहा है कि सपा चाहे जितनी बदलाव की कवायद कर ले, जब तक जाति और मजहब के अधार पर कार्रवाई होती रहेगी, कुछ सुधार होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव सुधार की कवायद में जुटे हैं पर अखिलेश सरकार के इकबाल को चुनौती तो सपाई ही दे रहे हैं।
विज्ञापन
सरकार बनने से लेकर नसीहतें देने का जो दौर शुरू हुआ वह आज भी जारी है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश भर में जिस खाकी पर कानून व्यवस्था का दारोमदार है उसकी इज्जत कैसे तार-तार हो इसके लगातार प्रयास हो रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, आए दिन सत्तारूढ़ दल के लोग कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन रहे हैं। मंत्री और उनके परिवारीजन पुलिस को अपमानित कर रहे हैं।
15682 से अधिक स्थानांतरण कर चुकी अखिलेश सरकार राज्य में नौकरशाही के लिए काम का माहौल ही नहीं बना पा रही है।
चाहे आलमबाग (लखनऊ) की घटना हो या बागपत में दर्जा प्राप्त मंत्री के पिता द्वारा दुर्व्यवहार का मामला, सभी जगह सपा नेताओं के कारण सरकार की फजीहत हो रही है।