फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important tips for constable recruitment physical test

सिपाही भर्ती में फिजिकल टेस्ट पास करने का गुरुमंत्र, जानें खबर में

Thu, 07 Apr 2016 12:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 07 Apr 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
important tips for constable recruitment physical test
दौड़ द‌िलाएगी जीत - फोटो : Demo
कानपुर समेत 12 जिलों में पुलिस आरक्षी महिला और पुरुष भर्ती का फिजिकल टेस्ट (शारीरिक दक्षता परीक्षा) 16 अप्रैल से होगा। पुरुष आरक्षी बनने के लिए 4.8 किमी की दौड़ 27 मिनट में और महिला आरक्षी बनने के लिए 2.4 किमी दौड़ 18 मिनट में पूरी करनी होगी।
विज्ञापन


तय समय में दौड़ पूरी करने वालों को ही अगली परीक्षा के लिए पात्र माना जाएगा। जिले में 37 वीं वाहिनी पीएसी मुख्यालय में फिजिकल टेस्ट होगा। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ब्रज किशोर को फिजिकल टेस्ट का नोडल अफसर बनाया गया है।
विज्ञापन


दौड़ मापने के लिए सीसीटीवी कवरेज और पर्याप्त बायोमैट्रिक्स का प्रयोग होगा। फिजिकल टेस्ट देने के लिए अभ्यर्थी को सुबह 5:30 बजे पहुंचना होगा। प्रवेश उन्हीं को मिलेगा जिनके पास उस तिथि में शारीरिक दक्षता परीक्षण कराने के लिए इंटरनेट से डाउनलोड प्रवेश पत्र के साथ फोटो पहचान पत्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जानें, अ‌ध‌िकतम और न्यूनतम अंक

important tips for constable recruitment physical test
डेमो ‌प‌िक - फोटो : अमर उजाला

एडीएम फाइनेंस शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि अंकों का आंकलन समय सीमा के अंदर अभ्यर्थी द्वारा दौड़ में लिए गए समय के आधार पर होगा। इसके लिए अधिकतम अंक दो सौ और न्यूनतम अंक 120 होंगे। भर्ती बोर्ड में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, चिकित्साधिकारी और सीओ को रखा गया है।

इन जिलों में होगा फिजिकल टेस्ट
इलाहाबाद, गोंडा, फैजाबाद, लखनऊ, आगरा, आजमगढ़, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, मेरठ, मुरादाबाद और वाराणसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed