फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important news related to DA distribution of up gov employees

जुलाई में भी बढ़ा महंगाई भत्ता मिलना मुश्किल, देखें कब तक होगा भुगतान

Thu, 22 Jun 2017 12:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 Jun 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
important news related to DA distribution of up gov employees
डेमो प‌िक

उत्तर प्रदेश में कार्यरत अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को महंगाई भत्ता तथा पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को महंगाई राहत की बढ़ी रकम का भुगतान जुलाई में होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। 

विज्ञापन


इन्हें बढ़ी रकम का नकद भुगतान जुलाई के वेतन के साथ अगस्त में ही होने की संभावना है। केंद्र सरकार ने एक जनवरी से अपने कर्मचारियों के लिए दो फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाने का एलान किया था। केंद्र ने भुगतान भी शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद प्रदेश में कार्यरत अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों व प्रदेश के सरकारी कर्मियों को भुगतान किया जाना चाहिए। यहां सबसे पहले अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को डीए भुगतान की परंपरा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद राज्य सरकार के कर्मियों का भुगतान किया जाता है। प्रदेश सरकार ने अभी तक अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को भी बढ़े डीए का भुगतान नहीं किया है।

पूर्व में उम्मीद जताई गई थी कि बढ़े डीए व महंगाई राहत का नकद भुगतान जून के वेतन के साथ जुलाई में हो जाएगा। पर, अब इस बात के संकेत हैं कि अगले महीने 2017-18 का आम बजट पास होने के बाद ही डीए भुगतान की कार्यवाही हो पाएगी। जुलाई के वेतन के साथ अगस्त में ही भुगतान होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed