फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important news for tet recuitment

अच्छे दिन: 72,825 शिक्षक भर्ती 14 अगस्त तक

Sun, 29 Jun 2014 09:19 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Jun 2014 09:19 PM IST
विज्ञापन
important news for tet recuitment

टीईटी पास बीएड वालों के सहायक अध्यापक बनने की मुराद पूरी होने जा रही है।

विज्ञापन


72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती का शासनादेश जारी कर दिया गया है। सहायक अध्यापक बनने के लिए छह माह के प्रशिक्षण के साथ ही एक और परीक्षा के दौर से गुजरना होगा।

प्रशिक्षण के दौरान 7,300 रुपये मानदेय दिया जाएगा। चयन प्रक्रिया 30 जून से शुरू होगी और 4 जुलाई तक मेरिट जारी की जाएगी। 14 अगस्त तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन

शनिवार को जारी हुआ शासनादेश

important news for tet recuitment

सचिव बेसिक शिक्षा हीरालाल गुप्ता ने शासनादेश जारी करते हुए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निदेशक को चयन प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है।

इसके लिए एससीईआरटी के निदेशक को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्हें नेशनल इन्फॉर्मेटिव सेंटर (एनआईसी) से एमओयू पर हस्ताक्षर करने के लिए अधिकृत किया गया है।

चयन प्रक्रिया पूरी करने के लिए एससीईआरटी निदेशक, एनआईसी, संबंधित जिले के डायट प्राचार्य और बीएसए की संयुक्त समिति काम करेगी।

ट्रेनिंग के बाद भी देनी होगी परीक्षा

important news for tet recuitment

छह माह के प्रशिक्षण के बाद सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा पास करने के एक माह बाद स्थायी शिक्षक के रूप में नियुक्ति देते हुए सहायक अध्यापक का वेतनमान दिया जाएगा।

हालांकि इनका नियुक्ति पत्र सुप्रीम कोर्ट के अंतिम फैसले के अधीन होगा।

प्रशिक्षु शिक्षकों का चयन अध्यापक सेवा नियमावली के आधार पर किया जाएगा। चयन के लिए सूची टीईटी मेरिट के आधार पर तैयार की जाएगी।

यदि दो या अधिक आवेदकों ने समान अंक प्राप्त कर रखा है, तो अधिक आयु वाले को वरीयता दी जाएगी। अंक और आयु समान होने पर अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम में मेरिट तैयार की जाएगी।

विज्ञापन

यहां जानिए भर्ती का पूरा शेड्यूल

important news for tet recuitment
एनआईसी को डाटा दिया जाएगा-----30 जून तक
अनंतिम चयन सूची वेबसाइट पर डाली जाएगी-----4 जुलाई तक
डायटों पर आपत्तियां ली जाएंगी----8 जुलाई तक
आपित्तयों का निस्तारण-----12 जुलाई तक

अंतिम चयन सूची का प्रकाशन-----18 जुलाई तक

काउंसलिंग के लिए विज्ञापन----19 जुलाई तक
जिलेवार काउंसलिंग------20 से 23 जुलाई तक
प्रमाण पत्रों का सत्यापन-----5 अगस्त तक
चयनितों की सूची जारी होगी-----8 अगस्त तक
प्रशिक्षण के लिए प्रस्ताव तैयार होगा-----10 अगस्त तक
डायट प्रशिक्षण संबंधी आदेश जारी करेगा----14 अगस्त तक

कुल छह महीने की होगी ट्रेनिंग

important news for tet recuitment

चयनित प्रशिक्षु शिक्षक में जो वरिष्ठताक्रम में सबसे ऊपर होगा उसे पहले बैच में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

इन्हें तीन माह का थ्योरिटिकल और तीन माह का प्रैक्टिकल यानी क्रियात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

क्रियात्मक प्रशिक्षण के लिए स्कूल अलॉट किए जाएंगे। संबंधित स्कूल के प्रिंसिपल इसको लेकर अपनी रिपोर्ट डायट प्राचार्य को देंगे।

प्रशिक्षु शिक्षक की छह माह के विशेष प्रशिक्षण की रिपोर्ट सही नहीं आती है तो उसे छह माह का एक मौका और जो दिया जाएगा, जो अंतिम होगा। दूसरी बार प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले को सूची में सबसे नीचे रखा जाएगा।

मनचाहे जिलों में तबादला 15 जुलाई तक

important news for tet recuitment

इस दौरान अच्छी खबर यह भी है कि बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को मनचाहे जिलों में तबादले की प्रक्रिया 15 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी।

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया अगले हफ्ते शुरू करने की तैयारी है।

आवेदन के लिए इस बार अधिकतम एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। इस बार केवल 17 हजार शिक्षकों को ही तबादला दिया जाएगा।

नि:शक्त शिक्षकों को पहली प्राथमिकता

important news for tet recuitment

अंतरजनपदीय तबादले में नि:शक्त शिक्षकों को पहली प्राथमिकता दी जाएगी। गंभीर रूप से खुद के बीमार होने, पत्नी या परिवार के किसी सदस्य के गंभीर बीमारी होने तथा इसके बाद विधवा व परित्यक्ता शिक्षिका को तबादले में प्राथमिकता दी जाएगी।

स्कूलों में खाली जगह के आधार पर सामान्य महिला व पुरुष शिक्षकों का अंतरजनपदीय तबादला दिया जाएगा। उच्चाधिकारियों की बैठक में सहमति बन गई है, शीघ्र ही शासनादेश जारी करने की तैयारी है।

गौरतलब है कि बेसिक शिक्षा परिषद की बैठक में 11 जून को शिक्षकों को तबादला देने का निर्णय लिया गया था। इसके आधार पर ही सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने शासन को प्रस्ताव भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed