फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important news for patients of haemophilia

इलाज न छोड़ें हीमोफीलिया के मरीज, रहे सतर्क, कोरोना काल में घर में लेते रहें थेरेपी

Mon, 26 Oct 2020 03:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 26 Oct 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
important news for patients of haemophilia
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में हीमोफीलिया के मरीजों के लिए समस्या बढ़ गई है। बेहतर यही होगा कि मरीज डॉक्टर की बताई थेरेपी लेते रहें। इससे उन्हें अचानक समस्या नहीं होगी। विशेषज्ञों का कहना है कि जिन मरीजों का पहले से इलाज चल रहा है, वे दवाएं व थेरेपी चलाते रहें। फैक्टर रिप्लेसमेंट थेरेपी, नियमित जांच और फिजियोथेरेपी से बच्चों और बड़ों को बेहतर जिंदगी जीने में मदद मिलती हैं। यह जानकारी विशेषज्ञ डॉक्टर ने दी। 
विज्ञापन


पीजीआई की मेडिकल जेनेटिक्स विभागाध्यक्ष प्रो. शुभा फड़के ने बताया कि हीमोफीलिया के मरीजों में कोरोना का संक्रमण गंभीर होने का खतरा रहता है। हीमोफीलिया के मरीज सामान्य जीवन जी सकें, इसके लिए समय पर जांच, पर्याप्त इलाज और फिजियोथेरेपी बहुत जरूरी है, लेकिन बदली परिस्थितियों में यह संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में मरीजों को बेहद सतर्क रहनेे की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि फैक्टर रिप्लेसमेंट थेरेपी और फिजियोथेरेपी तक आसान पहुंच से हीमोफीलिया के मरीज, विशेषतौर पर बच्चे रक्त संबंधी इस जानलेवा विकार से लड़ सकते हैं। देश मेें हीमोफीलिया के करीब 20 हजार मरीज हैं, वहीं पीजीआई में पांच हजार मरीज पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जानिए, क्या है हीमोफीलिया

हीमोफीलिया आनुवंशिक बीमारी है। इसमें शरीर में खून का थक्का जमने की क्षमता खत्म हो जाती है। मरीज में खून सामान्य लोगों की तुलना में तेजी से नहीं बहता है, लेकिन ज्यादा देर तक बहता रहता है। उनके खून में थक्का जमाने वाले कारक (क्लोटिंग फैक्टर) पर्याप्त नहीं होते हैं।

क्लोटिंग फैक्टर खून में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है, जो चोट लगने की स्थिति में खून को बहने से रोकता है। इस बीमारी में ज्यादा खून बहने से जान भी जा सकती है। यह दो प्रकार का होता है, पहला हीमोफीलिया ए और दूसरा हीमोफीलिया बी। हीमोफीलिया ए एक सामान्य प्रकार है।

इस बीमारी में मरीज के शरीर में क्लोटिंग फैक्टर-8 पर्याप्त नहीं होता है। वहीं हीमोफीलिया बी के मरीज ज्यादा नहीं पाए जाते। इसके मरीजों में फैक्टर-9 की पर्याप्त मात्रा नहीं होती है। हालांकि परिणाम दोनों ही स्थितियों में एक जैसा होता है और मरीज में चोट लगने की स्थिति में खून सामान्य से ज्यादा समय तक बहता रहता है।

पहचानें लक्षण

हीमोफीलिया ए और बी के लक्षण समान होते हैं। जैसे बड़े खरोंच के निशान, कटने, दांत टूटने या सर्जरी के बाद सामान्य से ज्यादा समय तक खून बहना, बिना किसी स्पष्ट कारण के अचानक शरीर में कहीं रक्तस्राव होने लगना, मांसपेशियों और जोड़ों में रक्तस्राव। जोड़ों और मांसपेशियों में रक्तस्राव से जोड़ों में सूजन, दर्द और सख्ती आ जाती है। जोड़ों या मांसपेशियों के इस्तेमाल में दिक्कत होती है।

ये है इलाज 
खून में जिस क्लॉटिंग फैक्टर की कमी होती है उसे सुई के जरिये खून में पहुंचाया जाता है। चोट की जगह पर पर्याप्त क्लॉटिंग फैक्टर पहुंचते ही खून बहना बंद हो जाता है। जल्द से जल्द इलाज से दर्द कम करने और जोड़ों, मांसपेशियों और अंगों को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। हीमोफीलिया का इलाज नहीं किया जा सकता है, लेकिन उपचार के जरिये मरीज सामान्य जीवन जी सकता है। मरीज के शरीर में क्लॉटिंग फैक्टर रिप्लेसमेंट कराते रहना चाहिए, जिससे चोट या अन्य स्थिति में खून का थक्का जम सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed