फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   important information about electric city buses

40 इलेक्ट्रिक बसों में से आधी भी नहीं चल रहीं रूट पर, राह ताकते वक्त गुजार रहे यात्री

Mon, 14 Oct 2019 04:38 PM IST
ishwar ashish नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Oct 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
important information about electric city buses
दुबग्गा डिपो में रिचार्ज हो रहीं इलेक्ट्रिक सिटी बसें - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ की सड़कों पर शासन व प्रशासन की नजर में 40 इलेक्ट्रिक एसी सिटी बसें फर्राटा भर रही हैं, जबकि हकीकत में ऐसा नहीं है। लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी के बेड़े की 40 इलेक्ट्रिक सिटी बसों में से एक वक्त पर रूट पर आधी बसें भी नहीं चलती हैं।
विज्ञापन


यानी दुबग्गा डिपो से 40 में से एक बार में सिर्फ 18 से 19 इलेक्ट्रिक सिटी बसें ही रूट पर सवारियों को सफर कराने निकलती हैं और बाकी डिपो की कार्यशाला में रहती हैं। इनमें 12 बसें तो रिचार्ज पॉइंट पर और वेटिंग व मेेेंटेनेंस के लिए 9 से 10 बसें खड़ी रहती हैं।
विज्ञापन


इस दौरान यात्री चार रूट पर चलने वाली बसों के आवागमन की राह देखते रहते हैं, वहीं दूसरी तरफ संविदा चालक व परिचालक इलेक्ट्रिक बस में ड्यूटी पाने की आस में खड़े रहते हैं। कंपनी के बेड़े में पहली 31 सीटर इलेक्ट्रिक बस फरवरी में शामिल हुई थी। इसके एक माह के बाद से बाकी 39 इलेक्ट्रिक बसें धीरे-धीरे डिपो पहुंच गईं, लेकिन इन 40 इलेेक्ट्रिक सिटी बस का एक साथ अब तक संचालन शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूट पर सफर की सुविधाएं

दुबग्गा डिपो द्वारा इलेक्ट्रिक सिटी बसों का चार रूट पर संचालन हो रहा है। इसमें दुबग्गा से गोमतीनगर एवं गोमतीनगर विस्तार और दुबग्गा से पीजीआई के रूट शामिल हैं। यानी अधिकतर इलेक्ट्रिक बसें गोमतीनगर व गोमतीनगर विस्तार होकर ही आवागमन कर रही हैं। इससे यात्री बढ़े हैं, पर उनको इलेक्ट्रिक बस में सफर की सुविधा समय से हासिल नहीं हो रही हैं।

एक बार रिचार्ज पर 200 किमी. चलने का दावा फेल
संविदा कर्मचारी यूनियन की दुबग्गा डिपो के मंत्री आदित्य कुमार ने बताया कि लगभग 75 लाख रुपये की खरीदी गई इलेक्ट्रिक बस के फुल रिचार्ज होने पर 200 किमी. तक चलने का दावा किया गया था। लेकिन इन बसों के 75 से 90 किमी. चलने के बाद ही उनको रिचार्ज करना पड़ रहा है।

फुल रिचार्ज पर 90 किमी. ही चल रही बस

20 चालकों के जिम्मे 40 बसें
संविदा कर्मचारी यूनियन की दुबग्गा डिपो के अध्यक्ष राजकमल सिंह ने कहा कि इलेक्ट्रिक सिटी बस का संचालन शुरू होने से उनके 20 चालक व 20 परिचालक बेरोजगार हो गए हैं। उनको ड्यूटी नहीं मिल पा रही है। वजह यह है कि 20 चालक ही 40 इलेक्ट्रिक सिटी बस का संचालन कर रहे हैं। एक चालक दो-दो बसें चला रहा है।

कितनी बसें किस रूट पर
          रूट                                    बसें

ई-1 दुबग्गा से गोमतीनगर विस्तार    22
ई-2 दुबग्गा से  पीजीआई                  8
ई-3 दुबग्गा से बीबीडी                      6
3ए  दुबग्गा से मंत्री आवास                4
 
फुल रिचार्ज पर 90 किमी. ही चल रही बस
इलेक्ट्रिक बस फुल रिचार्ज होने के बाद 90 किमी. ही चल पा रही है। इससे बस रूट पर एक ही बार आवागमन कर पा रही है। इसके बाद जो बस डिपो वापस लौटती है तो वह रिचार्ज होने लगती है। डिपो में पहले से खड़ी दूसरी बस को रूट पर भेज दिया जाता है।  - सतीश कुमार पाल, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दुबग्गा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed