{"_id":"6086d3308ebc3e80bd09b94b","slug":"important-decision-of-yogi-government-will-be-able-to-sell-wheat-at-any-purchasing-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार का अहम फैसला, किसी भी क्रय केंद्र पर बेच सकेंगे गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार का अहम फैसला, किसी भी क्रय केंद्र पर बेच सकेंगे गेहूं
Mon, 26 Apr 2021 08:20 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 26 Apr 2021 08:20 PM IST
सार
अब किसान किसी भी सरकारी क्रय केंद्र पर अपना गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे। इसके लिए योगी सरकार ने नजदीकी क्रय केंद्र से किसान के राजस्व ग्राम की संबद्धता के आदेश को शिथिल कर दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब किसान किसी भी सरकारी क्रय केंद्र पर अपना गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच सकेंगे। इसके लिए योगी सरकार ने नजदीकी क्रय केंद्र से किसान के राजस्व ग्राम की संबद्धता के आदेश को शिथिल कर दिया है। कोरोना काल में मिली इस सहूलियत से किसान अपनी सुविधा के हिसाब से जिस क्रय केंद्र पर चाहेंगे, आसानी से उपज बेच सकेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अपर आयुक्त खाद्य व रसद विभाग ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है। आदेश में यह भी स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि किसी भी परिस्थिति में कोई भी क्रय केंद्र बंद नहीं किया जाएगा।हालांकि किसान पहले की तरह मंडी स्थल पर अपना गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल पर बेचने को स्वतंत्र रहेंगे।
विज्ञापन
नई व्यवस्था से फायदा यह
- किसान किसी भी जिले के क्रय केंद्र पर अपना गेहूं बेच सकेगा। इसके लिए जिला खरीद अधिकारी दूसरे जिले के खरीद अधिकारी से विचार विमर्श कर किसान को अनुमति प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
- गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण नहीं हो सका है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। किसान किसी भी जनसेवा केंद्र पर पंजीकरण करा सकते हैं। यह भी संभव न हो, तो वह अपने खेती और बैंक खाते से संबंधित दस्तावेज क्रय केंद्र पर ले जाकर भी पंजीकरण करा सकते हैं।