फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Important decision of UP government: Land will be available on 10-year lease in cities for e-charging stations

यूपी सरकार का अहम फैसला : ई-चार्जिंग स्टेशन के लिए शहरों में 10 साल के लिए पट्टे पर मिलेगी जमीन

Sun, 17 Dec 2023 10:14 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 17 Dec 2023 10:14 PM IST
सार

ई-चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए इच्छुक लोगों को नगर निकायों द्वारा 10 साल के लीज पर जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। पहले चरण में सभी 17 नगर निगमों के जमीन चिह्नित करने को कहा गया है।

विज्ञापन
Important decision of UP government: Land will be available on 10-year lease in cities for e-charging stations
ई-वाहन चार्जिंग प्वाइंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में ई-वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य सरकार शहरी क्षेत्रों में लोगों की जरूरत को पूरा करने के लिए ई-चार्जिंग स्टेशन लगाने की सुविधा देगी। ई-चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए इच्छुक लोगों को नगर निकायों द्वारा 10 साल के लीज पर जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। पहले चरण में सभी 17 नगर निगमों के जमीन चिह्नित करने को कहा गया है। 

विज्ञापन


इस संबंध में नगर विकास के विशेष सचिव डा. राजेंद्र पैंसिया ने शासनादेश जारी करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश भेज दिए हैं। इसमें कहा गया है कि सार्वजनिक स्थानों, पार्किंग स्थलों, मेट्रो स्टेशनों, बस डिपो, टर्मिनल, पेट्रोल पंपों, सरकारी भवनों, कार्पोरेट भवनों, शैक्षिक संस्थानों, स्वास्थ्य संस्थानों, शॉपिंग मॉल के साथ ही वाणिज्यिक स्थानों, ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों आदि में चार्जिंग व स्वैपिंग सुविधा दी जाएगी। इसके लिए चार्जिंग सुविधाओं की स्थापना के लिए सेवा प्रदाताओं को भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए सरकारी संस्थाओं की भूमि 10 साल के लिए पहले पट्टे पर दी जाएगी। किराया पट्टा अवधि, राजस्व बंटवारा दर व अन्य निर्धारित मानकों के माध्यम से समय-समय पर तय की जाएगी। राज्य सरकार वर्ष 2030 तक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक गाड़ियां चलाना चाहती है। इसके साथ ही पूरी तरह से ई-बसों को चलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली टीम देखेगी काम
ई-चार्जिंग व्यवस्था को बढ़ावा देने के साथ ही शहरों में अन्य नागरिक सुविधाओं की निगरानी प्रणाली को और पारदर्शी बनाने का फैसला किया गया है। इसके लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का भी गठन किया गया है । यह समिति शहरों में जनता को मिलने वाली सभी सुविधाओं पर नजर रखेगी और यह भी देखेगी कि सुविधाएं तय समय पर मिल रही हैं या नहीं। साथ ही साथ ही पैसा निर्धारित कामों पर ही खर्च हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed