फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Immuno boosting Kit will be distributed employees on electio duty.

यूपी चुनाव 2022: मतदानकर्मियों को बांटी जा रही इम्युनो बूस्टिंग किट, जानें- क्या खास है इसमें

Tue, 08 Feb 2022 05:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 08 Feb 2022 05:50 PM IST
सार

यूपी सरकार चुनाव में ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को इम्युनो बूस्टिंग किट बांट रही है। कर्मचारियों को 17 लाख किट बांटी जाएंगी।

विज्ञापन
Immuno boosting Kit will be distributed employees on electio duty.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

चुनाव ड्यूटी करने वाले कर्मियों और आशाबहू व एएनएम को इम्युनो बूस्टिंग किट बांटी जा रही है। इसमें काढ़ा, च्यवनप्राश, गिलोयवटी और अणुतेल है। किट में इसके इस्तेमाल का विवरण भी दिया गया है। वितरण की जिम्मेदारी आयुष विभाग को सौंपी गई है। अब तक दो लाख 73 हजार 532 किट बांटी जा चुकी है।

विज्ञापन


कोविड संक्रमण के मद्देनजर आयुष विभाग ने चुनाव के दौरान करीब 17 लाख इम्युनो बूस्टिंग किट बांटने का फैसला किया है। इसके तहत करीब छह लाख किट केंद्रीय आयुष मंत्रालय से भेजी जा रही हैं। शेष 11 लाख किट का इंतजाम आयुर्वेद निदेशालय ने किया है।

विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान ही बांटी गईं किट

शासन की ओर से आयुष विभाग को भेजी गई 41 जिलों की सूची में दो लाख 34 हजार चार सौ 19 मतदान कर्मियों और करीब 25 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को लगाने की जानकारी है। इनको प्रशिक्षण के दौरान ही इम्युनो बूस्टिंग किट दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


आयुर्वेद विभाग के निदेशक प्रो. एसएन सिंह ने बताया कि जिलेवार किट का वितरण किया जा रहा है। चुनाव ड्यूटी में लगने वाले मतदानकर्मियों को पहले किट दी जाएगी। इसके बाद पुलिसकर्मियों को उपलब्ध कराई जा रही है। आशा, एएनएम और राजस्वकर्मियों को भी यह किट उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक 51 जिलों में पांच लाख 51 हजार चार सौ किट भेजी जा चुकी हैं। प्रयास है कि जहां पहले चुनाव है, वहां ज्यादा से ज्यादा किट भेज दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed