{"_id":"5e73314f8ebc3e728901535d","slug":"imam-of-lucknow-eidgah-says-avoid-namaz-on-friday-and-pray-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: ईदगाह के इमाम की अपील, जुमे की नमाज मस्जिद में नहीं अपने घरों में पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: ईदगाह के इमाम की अपील, जुमे की नमाज मस्जिद में नहीं अपने घरों में पढ़ें
Thu, 19 Mar 2020 02:36 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 19 Mar 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली
- फोटो : amar ujala
लखनऊ ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने जुमे की नमाज को लेकर एडवायजरी जारी की है। उन्होंने मुस्लिम भाइयों से कहा कि शुक्रवार की नमाज मस्जिदों में करने से परहेज करें। अगर घर पर ही इबादत करें तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
फिरंगी महली ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए मुस्लिम भाइयों के लिए यह मशविरा जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान मस्जिदों में कोई भी जलसा न करवाना ही उचित रहेगा।
विज्ञापन
Khalid Rashid Firangi Mahali, Imam of Lucknow Eidgah: We've issued an advisory appealing Muslims to avoid going to big mosques for Namaz and instead offer prayers at their homes, especially on Friday. No programmes should be organised at any mosque during this time. #Coronavirus pic.twitter.com/ORijh32XBE
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) March 19, 2020
बता दें कि लखनऊ में कोरोना वायरस से ग्रसित मरीजों के इलाज में लगा केजीएमयू का रेजीडेंट डॉक्टर भी इसकी चपेट में आ गया है। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
इसी टीम के दो और रेजीडेंट डॉक्टरों में कोरोना संक्रमित के लक्षण पाए गए हैं। इन्हें भी आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं, इसी दौरान कोरोना ग्रसित मरीजों के इलाज में लगी पहली टीम को को हटा कर नई टीम को जिम्मेदारी दी गई है। केजीएमयू में पॉजिटिव मरीजों की संख्या तीन हो गई है।