फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illigal cuts will be closed on Lucknow to Ayodhya highway.

UP News: लखनऊ से अयोध्या तक अवैध कट बंद करेगा NHAI, लोगों ने डिवाइडर तोड़कर बना दिए हैं कट

Tue, 30 Jul 2024 10:07 AM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 30 Jul 2024 10:07 AM IST
सार

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए अवैध कट बंद किए जाएंगे। लोगों ने अपनी सुविधा के लिए डिवाइडर तोड़ कर रास्ता बना दिया है।

विज्ञापन
Illigal cuts will be closed on Lucknow to Ayodhya highway.
अवैध कट के साथ ही इंदिरा नहर के पास बने इस कट पर भी ध्यान देने की जरूरत है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ से लेकर अयोध्या तक हाईवे पर यातायात को सुगम बनाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) जगह-जगह बने अवैध कट बंद करेगा। अवैध कट वाले स्थानों पर मेटल बीम लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


एनएचएआई के परियोजना निदेशक सौरभ चौरसिया के मुताबिक हाईवे पर कई जगह पर लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार डिवाइडर को तोड़ कर रास्ता बना दिया है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसको ध्यान में रखकर सभी अवैध कट बंद किए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, अनुपूरक बजट को मिलेगी मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पूर्व BJP सांसद बृजभूषण बोले- अब मुझे मौका नहीं देगी भाजपा; डिप्टी सीएम बनने के सवाल पर दिया ये जवाब


शहर की बात करें तो अयोध्या रोड पर यातायात का दबाव कम करने और आवागमन बेहतर बनाने के लिए शासन की ओर से भी कई बार बैठकें की जा चुकी हैं। इंदिरा नहर के पास जाम की समस्या को दूर करने के लिए हाल में ही ट्रैफिक पुलिस और एनएचएआई के अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। प्राधिकरण ने लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग को चौड़ा भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed