फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   illicit mining case, now other 6 ias officers on cbi's radar

अवैध खनन मामला : कई और आईएएस अफसर भी सीबीआई के रडार पर, अब तक एक दर्जन से हुई पूछताछ

Fri, 12 Jul 2019 06:56 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 12 Jul 2019 06:56 AM IST
विज्ञापन
illicit mining case, now other 6 ias officers on cbi's radar
अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला

यूपी के छह जिलों में हुए अवैध खनन की जांच कर रही सीबीआई के राडार पर आधा दर्जन और अफसर आ गए हैं। ये अफसर सपा शासन काल में बतौर जिलाधिकारी, खनन विभाग और मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात रह चुके हैं। जांच एजेंसी ने इन लोगों से पहले ही दिल्ली तलब कर पूछताछ कर चुकी है।  

विज्ञापन


सीबीआई की जांच के दायरे में फिलहाल हमीरपुर, देवरिया, फतेहपुर, कौशांबी, शामली और सिद्घार्थनगर जिले हैं। इसमें से देवरिया, फतेहपुर और हमीरपुर के तत्कालीन जिलाधिकारियों से जांच एजेंसी न सिर्फ पूछताछ कर चुकी है बल्कि उनके घरों को भी खंगाल चुकी है। अब नंबर उन अधिकारियों के हैं जो बाकी के बचे जिलों में तैनात रहे। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि जल्द सीबीआई इन जिलों में हुए घोटाले के समय तैनात रहे अधिकारियों को अपनी जांच में शामिल कर, उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

सीबीआई के सूत्रों की मानें तो अवैध खनन से जुड़े मामले में कम से कम प्रदेश के एक दर्जन अधिकारियों से दिल्ली बुलाकर पूछताछ हो चुकी है। इसमें से हमीरपुर में डीएम रहीं बी चंद्रकला, फतेहपुर में डीएम रहे अभय, देवरिया में डीएम रहे विवेक, देवरिया में ही अपर जिलाधिकारी रहे देवी शरण उपाध्याय, प्रमुख सचिव खनन रहे जीवेश नंदन और विशेष सचिव खनन रहे संतोष कुमार का नाम सामने आ चुके हैं। 

बाकी में एक प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी, दो विशेष सचिव और तीन पूर्व में बतौर जिलाधिकारी तैनात रहे अफसरों से भी जांच एजेंसी ने पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed