{"_id":"5d1e28d88ebc3e3cc560cdb9","slug":"illegal-weapon-factory-seized-sultanpur-desk-news-lko4688812164","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब फैक्टरी पर एसटीएफ लखनऊ ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब फैक्टरी पर एसटीएफ लखनऊ ने मारा छापा
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। तेतारपुर गांव में लखनऊ एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस व आबकारी टीम के साथ बृहस्पतिवार की सुबह छापा मारकर पांच लोगों को अवैध शराब से भरे कंटेनर के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही पर टीम ने जामों के गोरियाबाद में एक मकान में छापा मारकर शराब की अवैध फैक्टरी भी पकड़ी।
फैक्टरी के पास से एक युवक को टीम ने गिरफ्तार किया है जबकि चार अन्य लोग फरार हो गए। छापेमारी के दौरान टीम ने 50 लाख रुपये कीमत की 6108 लीटर अवैध शराब बरामद की है। टीम ने कंटेनर, कार के साथ ही एक बाइक जब्त की है।
बुधवार की रात लखनऊ एसटीएफ के निरीक्षक विमल गौतम को सूचना मिली कि जगदीशपुर के तेतारपुर गांव में भारी मात्रा में अवैध शराब पहुंच रही है। सूचना मिलते ही विमल गौतम ने उच्चाधिकारियों को सूचना देते हुए टीम गठित की। एसटीएफ निरीक्षक जगदीशपुर थाने की पुलिस व आबकारी टीम के साथ रात में ही तेतारपुर गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे एसटीएफ टीम व जगदीशपुर थाने की पुलिस ने तेतारपुर गांव में शराब लदे कंटेनर, कार व बाइक के साथ ही अजीत सिंह निवासी रौध, झझ्झर हरियाणा, आशीष कुमार उर्फ राजू निवासी गूंगे मऊ थाना जगदीशपुर, ननकू लोधी निवासी रसूलपुर गाजीपुर जिला फतेहपुर, राम बाबू निवासी उदई सराय हरियांव फतेहपुर, राम प्रताप निवासी उतरगांव शुकुलपुर थाना जगदीशपुर को गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद आरोपियों की निशानदेही पर टीम ने जामों थाना क्षेत्र के गोरियाबाद गौतमगढ़ी गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने बाल गोविंद के मकान से अवैध शराब बनाने की फैक्टरी से निर्मित व अर्धनिर्मित कच्ची देसी शराब के साथ ही मिथाइल एल्कोहल भी बरामद किया है। जरीकेन, पेटियों व ड्रम में बनी हुई व 6108 लीटर अपमिश्रित देसी शराब व मिथाइल एल्कोहल बरामद किया। यहां पर छापेमारी में भारी मात्रा में खाली जरीकेन, खाली पउवा, ढक्कन, नकली रैपर की बरामदगी हुई है। छापेमारी के दौरान ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ मकोले निवासी सेमरहा हुसैनगंज फतेहपुर, रमेश यादव निवासी साड़ीपुर गौरीगंज, मनोज सिंह उर्फ राजू निवासी बर्रा बाईपास कानपुुर व घनश्याम कश्यप निवासी 100 गुटुर बरसारतपुर कोडरा गौरीगंज फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना, नकली शराब का कारोबार व आबकारी अधिनियम, कॉपी राइट एक्ट, ट्रेड मार्क अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों अजीत सिंह, आशीष कुमार उर्फ राजू, ननकू लोधी, राम बाबू, राम प्रताप व बाल गोविंद को सीजेएम आशा रानी सिंह की कोर्ट में पेश किया, जहां सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसएचओ जगदीशपुर रमाकांत प्रजापति ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपये होगी।