फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   illegal vehicles running near roadways

Lucknow News: रोडवेज बस अड्डों के पास चल रहे डग्गामार वाहनों पर हो कार्रवाई

Fri, 22 Aug 2025 11:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 11:05 AM IST
विज्ञापन
illegal vehicles running near roadways

विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रबंधक ने आरटीओ प्रवर्तन को लिखा पत्र
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। रोडवेज बस अड्डों के एक किमी के दायरे में डग्गामार वाहनों पर रोक है। बावजूद इसके चारबाग सहित अन्य बस अड्डों के पास से ऐसे वाहन संचालित हैं तथा बस अड्डों से सवारियां बटोरी जा रही हैं। इन पर कार्रवाई के लिए रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने आरटीओ प्रवर्तन प्रभात कुमार पांडेय को पत्र लिखा है।
दरअसल, डग्गामार वाहनों के खिलाफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और परिवहन आयुक्त बीएन सिंह के आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। इसके चलते क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखना पड़ रहा है। चारबाग, आलमबाग, कैसरबाग, कमता बस अड्डों के पास डग्गामार वाहन धड़ल्ले से सवारियां भर रहे हैं। चालकों व परिचालकों के विरोध पर उनसे मारपीट की घटनाएं तक हो रहीं हैं। पिछले हफ्ते चालकों और परिचालकों ने कैसरबाग व आलमबाग में प्रदर्शन भी किया था। वहीं कमता बस स्टेशन पर दो घंटे के लिए संचालन भी नाराजगीस्वरूप रोका गया था। इसके बाद क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी मौके पर पुलिस के साथ पहुंचे थे और कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया था। अधिकारियों ने बताया कि शासनादेश है कि बस स्टेशनों के एक किमी की परिधि में अवैध डग्गामार वाहनों का संचालन प्रतिबंधित है। इसे रोकने के लिए ही पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन


आरटीओ व पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल
डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कई बार सीएम की ओर से निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी इनके संचालन पर रोक नहीं लग पाना पुलिस और आरटीओ के अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हैं। लखनऊ में एक दर्जन से अधिक नए अवैध बस अड्डे तैयार हैं। लेकिन पुलिस व आरटीओ की कार्रवाई सिफर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed