फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illegal power lines being built

अवैध रूप से बन रही बिजली लाइनें, लग रहे ट्रांसफार्मर

Fri, 08 Jan 2021 02:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Illegal power lines being built
नरेश शर्मा
विज्ञापन

राजधानी के बख्शी का तालाब डिवीजन में आने वाले अधिकतर नए विकसित इलाकों में कुछ प्रॉपर्टी डीलरों व बिजली इंजीनियरों की साठगांठ से अवैध तरीके से हाईटेंशन लाइनें खींचकर ट्रांसफार्मर लगाने का खेल चल रहा है।
कॉलोनियां रोशन करवाने के लिए ये प्रॉपर्टी डीलर बिजली विभाग के खाते में 10 से 15 लाख रुपये जमा करने के बजाय इलाकाई इंजीनियरों की जेब गरम कर रहे हैं।
इससे विद्युत विभाग को भी मोटी चपत लग रही है। मामला सामने आने पर अब विभागीय अधिकारियों ने सख्ती के आदेश दिए हैं।
प्रॉपर्टी डीलरों व बिजली इंजीनियरों के गठजोड़ से डिवीजन के नवविकसित इलाकों जलउवा, लोहोगपुर, तिवारीपुर, कोटवा, नवी कोट नंदना, मिर्जापुर, बरगदी, शुक्ला चौराहा और मड़ियाव गांव के पीछे के इलाकों में अवैध बिजली लाइनें बन गई हैं।
विज्ञापन

इनमें कुछ तो सप्लाई कर रही हैं और कई चालू होने के इंतजार में हैं। इनमें से अधिकतर में लेसा के स्टोर का सामान लगा है।
इससे पहले न्यू यूनिवर्सिटी कैंपस के तहत वसुंधरा कॉलोनी और मिर्जापुर इलाके में प्रॉपर्टी डीलर और बिजली इंजीनियरों की सांठगांठ का खुलासा हो चुका है और इसकी जांच भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध लाइन में खपा दिए विभागीय उपकरण
एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों में जो अवैध लाइनें बनाई गई हैं, उनमें एबीसी सहित बहुत से विभागीय उपकरण खपा दिए गए हैं। लेसा के स्टोर से दूसरे मद के काम में इन्हें जारी कर यहां लगाया गया है।
एसडीओ को दिए केस दर्ज कराने के आदेश
डिवीजन के अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्रा ने बताया कि पता चला है कि न्यू यूनिवर्सिटी कैंपस सहित कई उपकेंद्र इलाके में अवैध तरीके से बिजली लाइन बनाकर ट्रांसफार्मर लगाया गया है। सभी चार उपखंड अधिकारियों को आदेश भेजकर मौका-मुआयना कर दोषी प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ केस दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। मामले में इलाकाई इंजीनियर की संलिप्तता मिलेगी तो उन पर भी सख्त कार्रवाई की संस्तुति करेंगे।

कार्रवाई की संस्तुति करेंगे
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम, सुधीर कुमार सिंह, निदेशक (वितरण) ने बताया कि मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को भ्रष्टाचार के दोषी अभियंताओं, कर्मियों को बर्खास्त या फिर ट्रांसमिशन व उत्पादन निगम में ट्रांसफर करना चाहिए। जब तक ऐसा नहीं होगा, तब तक इस पर अंकुश लगना मुश्किल है। मामले के दोषियों को बर्खास्त करने की कार्रवाई की संस्तुति करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed