फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illegal occupation of 20 thousand square meters of land of Devpura scheme

Lucknow News: देवपुरा योजना की 20 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा

Tue, 24 Jun 2025 02:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Illegal occupation of 20 thousand square meters of land of Devpura scheme
लखनऊ। एलडीए की देवपुर पारा योजना में जमीन पर कब्जे के कई मामले सामने आए हैं। जिन जमीन पर कब्जे हैं, वह जन सुविधाओं के लिए आरक्षित हैं। जमीन की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये है। सर्वे में यह मामला सामने आया है। एलडीए की देवपुर पारा योजना में पार्क, बस स्टेशन, फायर स्टेशन, पुलिस स्टेशन की जमीन पर निर्माण मिले हैं। एलडीए ने साल 2000 में पारा योजना शुरू की थी। यह निर्माण उससे पहले से हैं। एक इंजीनियर ने बताया कि जिस जमीन पर कब्जे हैं, वहां कम्युनिटी सेंटर के लिए 1500 वर्ग मीटर, फायर स्टेशन के 300 वर्ग मीटर, पुलिस स्टेशन के लिए 533 वर्ग मीटर जमीन आरक्षित है। अभियंत्रण अभियंत्रण जोन-तीन की ओर से कराए गए सर्वे में यह जानकारी सामने आई है। इसके अलावा आलमबाग में बस अड्डे के पास एलडीए की सिंडर्स डंप योजना भी है। यहां भी कब्जे हो गए हैं। इस योजना में वेंडिंग जोन की 281.12 वर्ग मीटर पर कब्जे मिले हैं।
विज्ञापन

पहले भी सामने आए थे कब्जे, नहीं हुई कार्रवाई

करीब दो वर्ष पहले ही जमीन पर कब्जे की बात सामने आई थी। अर्जन विभाग ने रिपोर्ट तैयार की थी, लेकिन फाइल आगे नहीं बढ़ी तो कार्रवाई भी लटक गई। कब्जे व निर्माण ग्रामसभा की जमीन पर हैं। इन्हें हटाने की कार्रवाई पर विरोध शुरू होता है। पूर्व प्रधान ने पट्टे पर जमीन दी है। अधिग्रहण के बाद भी प्राधिकरण यहां लगभग 10-12 निर्माणों को नहीं तोड़ सका है। एलडीए अधिकारियों का कहना है कि कब्जे हटाने के लिए कार्रवाई हो रही है। सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed