फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illegal occupants will have to vacate Kanshiram Colony within seven days

Lucknow News: अवैध कब्जेदारों को सात दिन में खाली करना होगी कांशीराम कॉलोनी

Fri, 08 Aug 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 08 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Illegal occupants will have to vacate Kanshiram Colony within seven days
सीतापुर। कांशीराम कॉलोनी में बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन की ओर से 211 अवैध कब्जेदारों की सूची चस्पा कराई गई। अनाउसमेंट करके कब्जेदारों को सात दिन में खुद ही कब्जा हटाने की अपील की गई।
विज्ञापन

तहसीलदार सदर डॉ. अतुल सेन सिंह ने बताया कि सात दिन के भीतर आवास खाली न करने पर तहसील प्रशासन और पुलिस बल खुद कब्जा हटाएगा। शहर स्थित कांशीराम कॉलोनी के आवास में कब्जेदारों की शिकायतें डीएम अभिषेक आनंद को मिली थी। इसके बाद डीएम ने सदर तहसील प्रशासन के अफसरों को टीम गठित कर अवैध कब्जेदारों की सूची चस्पा कर उन्हें सात दिनों का समय देकर अवैध कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

पट्टा होने के बाद भी सूची हैं नाम
कांशीराम कॉलोनी में रहने वाले अधिकतर लोगों ने पट्टा होने के बाद भी 211 अवैध कब्जेदारों की सूची में नाम होने की बात कही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जांच के समय घर पर जिम्मेदार परिजन नहीं थे, तो इसका मतलब हम लोेग अवैध कब्जेदार हो गए। इसकी शिकायत डीएम से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed