{"_id":"5f748dfc6c6ed21d633fe254","slug":"illegal-mining-being-done-in-collusion-with-officials-of-the-department-of-geology-and-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के अधिकारियों और पुलिस की मिलीभगत से हो रहा अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के अधिकारियों और पुलिस की मिलीभगत से हो रहा अवैध खनन
Wed, 30 Sep 2020 07:24 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 30 Sep 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
देर रात वाहनों की जांच करतीं सचिव डॉ. रोशन जैकब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के अधिकारियों और पुलिस की मिलीभगत से अवैध खनन और उप खनिजों का अवैध परिवहन हो रहा है। विभाग की सचिव डॉ. रोशन जैकब की ओर से मंगलवार देर रात को बांदा, रायबरेली और फतेहपुर में किए गए आकस्मिक निरीक्षण में यह सामने आया। उन्होंने विभाग बांदा और फतेहपुर के जिला खान अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
विभाग की सचिव डॉ. रोशन जैकब ने मंगलवार देर रात बांदा के गिरवां और नरैली थाना क्षेत्रों में मध्यप्रदेश से उप खनिज लेकर आने वाले वाहनों की जांच की। रात 12 से सुबह 5 बजे तक चली जांच में कुछ वाहन ओवरलोड पाए गए वहीं कुछ वाहन बिना परिवहन प्रपत्र के पाए गए। बांदा के नदी तल से लगे बालू की टीलों से अवैध खनन कर ले जाते हुए वाहन भी पकड़े गए।
बांदा के लहुरेटा, मऊ, राजघाट गांव में आकस्मिक निरीक्षण के लिए नदी तल के किनारे निजी भूमि पर बालू के टीलों से भी अवैध खनन कर गांव में अवैध भंडारण करते पकड़ा गया। वहां से अवैध खनन से निकाले उप खनिज ले जाते हुए वाहन भी पकड़े गए। विभाग की निदेशक ने वाहनों की अवैध रूप से निकासी के काम में लगे सात संदिग्ध लोगों के खिलाफ नरैनी और गिरवां में पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
पुलिस नहीं करती कार्रवाई
डॉ. रोशन जैकब ने पाया कि बांदा के गांवों में अवैध खनन नहीं रोका जा रहा है। हालत यह है कि मध्यप्रदेश से उप खनिज लेकर आने वाले वाहन थानों के सामने से गुजरते हैं, लेकिन पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं करती। पुलिस की ओर से मात्र प्रशासन को सूचना देकर औपचारिकता की जाती है।
फतेहपुर और रायबरेली में भी अवैध परिवहन
भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक ने पाया कि फतेहपुर और रायबरेली जिले में भी भारी संख्या में उप खनिजों का अवैध और ओवरलोड परिवहन करते वाहन पाए गए। यह वाहन मध्यप्रदेश के साथ आस-पास के जिलों से आते हैं। लेकिन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है। निदेशक ने बांदा और फतेहपुर के खान अधिकारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए हैं।
बांदा के खान अधिकारी को चेतावनी
बांदा के रिसौरा गांव में 25 सितंबर की देर रात अवैध खनन के दौरान हुई मजदूर की मौत के संबंध में निदेशक ने अवैध खनन करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही खान अधिकारी को कार्रवाई की चेतावनी दी है।