फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Illegal colony will be regularised

नियमित होगी अवैध रूप से विकसित सृजन विहार कॉलोनी

Mon, 18 Jan 2021 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Illegal colony will be regularised
एलडीए ने शुरू की प्रक्रिया, विधानसभा की आश्वासन समिति में पहुंचा प्रकरण, वीसी ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन

गोमतीनगर में सहारा शहर के पास मौजूद सृजन विहार कॉलोनी को एलडीए नियमित करेगा। वहीं सृजन विहार कॉलोनी के अवैध रूप से हुए विकास और नियमितीकरण के लंबित प्रकरण पर एक रिपोर्ट भी मांगी गई है। यह कवायद एलडीए और आवास विभाग ने विधानसभा की आश्वासन समिति में प्रकरण पहुंचने के बाद शुरू की है।
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने विधानसभा की आश्वासन समिति में कॉलोनी के नियमितीकरण का मुद्दा उठाया था। इसमें कहा गया कि शुल्क लेकर भूखंडों को नियमित कर दिया जाए। इसके बाद आश्वासन समिति को एलडीए के अधिकारियों ने प्रक्रिया चालू होने की जानकारी दी। वहीं आश्वासन समिति के हस्तक्षेप के बाद प्रमुख सचिव आवास ने खुद एक पांच सदस्यीय समिति बना दी। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में बनी इस समिति में डीएम, एलडीए वीसी, नगर आयुक्त के नामित प्रतिनिधि के अलावा एलडीए भूमि अध्याप्ति को रखा गया। एलडीए वीसी ने भी अब इस समिति के लिए नजूल अधिकारी आनंद कुमार सिंह को नामित कर दिया है।
विज्ञापन

एलडीए से हुए थे 32 बंगलों के ध्वस्तीकरण आदेश
सृजन विहार कॉलोनी में कई ब्यूरोक्रेट, नेता और क्लास वन अधिकारियों के बंगले हैं। इस कॉलोनी के विकास के लिए एलडीए से ले-आउट स्वीकृत नहीं है। ऐसे में एलडीए के एक पूर्व विहित प्राधिकारी ने यहां लंबित वाद में 32 बंगलों के ध्वस्तीकरण आदेश कर दिए थे। ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ एक सुनवाई मंडलायुक्त कोर्ट में लंबित भी है। इसके बाद कॉलोनी को नियमित करने की मांग उठी। हालांकि, पूर्व से ही कॉलोनी को नियमित करने की प्रक्रिया एलडीए में लंबित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed