{"_id":"5bf576b5bdec2269a77178c0","slug":"ikbal-ansari-takes-u-turn-from-his-statement-over-ram-temple-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर पर कानून बनाने के बयान से इकबाल अंसारी का यू टर्न, कहा- कोर्ट के फैसले को मानेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर पर कानून बनाने के बयान से इकबाल अंसारी का यू टर्न, कहा- कोर्ट के फैसले को मानेंगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Updated Wed, 21 Nov 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी मस्जिद के मुद्दई इकबाल अंसारी ने राम मंदिर निर्माण के लिए कानून लाए जाने के बयान से यू टर्न ले लिया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह कोर्ट का फैसला मानेंगे।
विज्ञापन
आपको बता दें कि मंगलवार सुबह उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था कि देश में अमन-चैन रहना चाहिए इसके लिए अगर राममंदिर को लेकर सरकार कोई कानून लाती है तो उन्हें कोई एतराज नहीं होगा।
विज्ञापन
अगर कानून का राज होगा तो हिंदू मुसलमानों के नाम पर रोटियां सेंकने वाले खत्म हो जाएंगे। लेकिन फिर इकबाल अंसारी के सुर बदल गए। संसद में कानून बनाकर हल निकालने के बयान पर यू टर्न लेते हुए कहा कि वे कोर्ट के फैसले को मानेंगे और हिंदू पक्षकार महंत धर्मदास की मांग के साथ हैं।
विज्ञापन
वहीं, महंत धर्मदास ने कहा कि मामले का हल पक्षकार की सहमति पर ही निकलेगा। हमारी मांग है कि मंदिर-मस्जिद केस का फैसला जल्द करवाने के लिए स्पेशल बेंच बने। प्रतिदिन सुनवाई कर फैसला हो। उन्होंने कहा कि कोर्ट का रवैया सही नहीं है।