{"_id":"5d2728ca8ebc3e6ca72d49c0","slug":"iit-kanpur-will-make-up-police-better-through-technology-mou-signed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीक के इस्तेमाल से यूपी पुलिस को बेहतर बनाएगा आईआईटी कानपुर, एमओयू साइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीक के इस्तेमाल से यूपी पुलिस को बेहतर बनाएगा आईआईटी कानपुर, एमओयू साइन
Thu, 11 Jul 2019 05:47 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 11 Jul 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पुलिस के डीजीपी ओपी सिंह ने आईआईटी कानपुर के प्रो. अभय करनधीकर के साथ एमओयू साइन किया है। इसके तहत आईआईटी कानपुर उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए शोध और डेटा एनालिसेस करेंगी, ताकि पुलिसिंग को बेहतर बनाया जा सके। वहीं डीजीपी का मानना है कि तकनीक की मदद से यूपी पुलिस को भ्रष्टाचार मुक्त और लोगों के प्रति दोस्ताना व्यवहार वाला बनाया जा सकता है।
एमओयू साइन करने के बाद प्रो. अभय ने बताया कि आईआईटी कानपुर अपने संसाधनों और विशेष तरकीबों का प्रयोग करके उत्तर प्रदेश पुलिस की चुनौतियों को आसान बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें कई तरह की तकनीक इस्तेमाल की जाएंगी, जिसमें पीडिक्टिव पुलिसिंग, डेटा एनालिसेस, डीएनए फॉरेंसिक साइंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी आदि का इस्तेमाल किया जाएगा।
इस दौरान अमेरिका के ब्लूमिंगटन स्थित इंडियाना यूनिवर्सिटी में क्राइम और जस्टिस डिपार्टमेंट के प्रो. अरविंद वर्मा ने उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। प्रो. अरविंद आईआईटी कानपुर के विजिटिंग प्रोफेसर भी हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव और सुरक्षित कुंभ में पुलिस द्वारा किए गए काम को सराहा। उन्होंने कहा कि अगर पूरे विश्व पर निगाह डालें तो आपको यह पता चलेगा कि यूपी पुलिस के पास काफी अच्छी लीडरशिप और ऑग्रेनाइजेशन स्किल हैं। इस दौरान प्रो. अरविंद ने ओपी सिंह की भी तारीफ की और यूपी पुलिस को सर्वोत्तम बल बनने की कामना की।