फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   IIT kanpur four student rejected package of one crore rupees.

आईआईटी स्टूडेंट्स ने ठुकराया एक करोड़ का पैकेज

Fri, 05 Dec 2014 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 05 Dec 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
IIT kanpur four student rejected package of one crore rupees.

उच्च शिक्षा में जाने और शोध करने के उद्देश्य से आईआईटी कानपुर के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के चार विद्यार्थियों ने सालाना एक करोड़ रुपये से ज्यादा का वेतन पैकेज ठुकरा दिया है। यह वेतन पैकेज सैमसंग कोरिया ने दिया था।

विज्ञापन


दूसरी तरफ इंफोसिस में चयनित होने के बाद तीन विद्यार्थियों ने सालाना 21-21 लाख रुपये का वेतन पैकेज की नौकरी छोड़ दी है। यह पहला मौका है, जब आईआईटियंस ने इतने बड़े वेतन पैकेज की नौकरी छोड़ी है।
विज्ञापन


आईआईटी कानपुर के परिसर चयन के चौथे दिन यानी बृहस्पतिवार तक 550 विद्यार्थियों का चयन हो गया है। अमेरिका की सॉफ्टवेयर कंपनी ओरेकल ने आईआईटी के छात्र को एक करोड़ रुपये से ज्यादा का सैलरी पैकेज दिया है। फ्लिपकार्ट ने 20  विद्यार्थियों को अपने साथ काम करने का मौका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी को सालाना 91.50 लाख रुपये का वेतन पैकेज ऑफर किया है। एक्सल सर्विसेज ने 38 विद्यार्थियो को जॉब देकर उन्हें सालाना 55 लाख रुपये वेतन दिए हैं।

कैंपस प्लेसमेंट के लिए पहुंची 250 कंपनियां

IIT kanpur four student rejected package of one crore rupees.

आईआईटी प्रशासन के मुताबिक परिसर चयन और वेतन पैकेज में इस बार जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है। यह पहला मौका है, जब देश, विदेश की 250 कंपनियां परिसर में चयन करने पहुंची है। 1 से 4 दिसंबर के बीच करीब 100 कंपनियों ने लिखित परीक्षा  ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और  व्यक्तिगत साक्षात्कार (पीआई) कराया और 550 से ज्यादा विद्यार्थियों का परिसर चयन कर लिया है।

चार स्टूडेंट्स (तीन छात्र और एक  छात्रा) को सैमसंग कोरिया ने सालाना एक करोड़ रुपये से ज्यादा का सैलरी पैकेज प्रस्ताव दिया था लेकिन इन सभी ने जॉब करने से इंकार कर दिया। बीटेक करने वाले इन विद्यार्थियों ने कहा कि विदेशी विश्वविद्यालयों से पीएचडी करेंगे, फिर रोजगार या शोध करने की सोचेंगे। आईआईटी प्रशासन ने इन विद्यार्थियों का नाम सार्वजनिक किए जाने से इंकार किया है। प्रशासन का दावा है कि नाम के खुलासे से विद्यार्थियों को दिक्कत हो सकती है।

आईआईटी के सूत्रों ने बताया कि इंफोसिस ने आईआईटी के 8 विद्यार्थियों का परिसर चयन किया था। इन सभी को सालाना 21-21 लाख रुपये का वेतन पैकेज दिया था। चयन के बाद तीन विद्यार्थियों ने जॉब करने से इंकार कर दिया है। ओरेकल, गूगल, टॉवर रिसर्च, माइक्रोसॉफ्ट, सैमसंग इंडिया, लिंकडिन, स्लमबर्जर, लॉयल्टी रिवार्ड्स और एक्सल सर्विसेज सहित तमाम नामी गिरामी कंपनियो ने भी आईआईटियंस को जॉब दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed