{"_id":"60355ba88ebc3ee8f8517c54","slug":"iim-s-mainfest-dominance-lucknow-news-lko566417743","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईएम का ‘मेनफेस्ट वर्चस्व’ 27 व 28 को, कोरोना के चलते ऑनलाइन होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईएम का ‘मेनफेस्ट वर्चस्व’ 27 व 28 को, कोरोना के चलते ऑनलाइन होगा आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। आईआईएम के विद्यार्थियों का वार्षिक बिजनेस, कल्चरल व खेलकूद का ‘मेनफेस्ट वर्चस्व’ का आयोजन इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से ऑनलाइन होगा। हर साल तीन दिन तक चलने वाला आयोजन इस बार दो दिन 27 व 28 फरवरी को होगा। साथ ही कैंपस में होने वाले छोटे आयोजन कोविड प्रोटोकॉल के तहत किए जाएंगे।
इस बार मेनफेस्ट का आकर्षण लीडर्स एक्सप्रेस में इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति, केंद्र के मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ. केवी सुब्रमण्यम व मारिको की एमडी सौगाता गुप्ता, वर्ल्ड बैंक के भारत में निदेशक जुनैद अहमद, एचसीएल के पूर्व सीईओ विनीत नायर वीडियो कॉल से विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। वहीं, सोशल कॉन्क्लेव में बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन के भारत प्रमुख एम हरि मेनन, पेटा के उपाध्यक्ष पूर्वा जोशिपूरा व सुदर्शन सूची और पॉलिसी कॉन्क्लेव में कई प्रशासनिक अधिकारी व सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पैनल डिस्कशन करेंगे।
हर साल की तरह इस साल भी कार्यक्रम की शुरुआत कैंपस रन से होगी। 5 किलोमीटर की इस रन का आयोजन 26 फरवरी की शाम होगा। साथ ही दो दिन तक कला, सांस्कृतिक, म्यूजिक, थियेटर, साहित्य, फैशन से जुड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। मैनेजमेंट से जुड़ी प्रतियोगिता व आईआईएम का मॉडल यूनाइटेड नेशंस इस बार भी आकर्षण का केंद्र होंगी। इस बार सांस्कृतिक संध्या में प्लेबैक सिंगर कृष्ण कुमार व कॉमेडियन विपुल गोयल तड़का लगाएंगे। मेनफेस्ट में देश भर के बिजनेस स्कूल व अन्य प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थानों के विद्यार्थी शिरकत करेंगे, जिसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।